---Advertisement---

गोरखपुर को CM Yogi Adityanath की बड़ी सौगात, 24 विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास, जानें सबकुछ

CM Yogi Adityanath लगातार राज्यभर में घूम घूम कर विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर रहे है। जिससे बड़ी संख्या में लोगों को मदद

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 11, 2026 2:27 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उत्तर में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले CM yogi Adityanath एक्शन मोड मे है। वह लगातार विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर रहे है। वहीं आज शाम मुख्यमंत्री जी गोरखपुर के पिपराइच विधानसभा क्षेत्र में लगभग ₹757 करोड़ से अधिक की लागत से 24 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।

जो कई मायनों में एक गेमचेंजर माना जा रहा है। इससे बड़ी संख्या में लोगों को फायदा मिलने की उम्मीद है। बता दें कि इस कार्यक्रम की जानकारी खुद यूपी सरकार ने अपने एक्स हैंडल के माध्यम से दी है।

गोरखपुर के लोगों को CM yogi Adityanath देंगे बड़ी सौगात

यूपी सरकार ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “गोरखपुर के पिपराइच विधानसभा क्षेत्र में लगभग ₹757 करोड़ से अधिक की लागत से 24 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा। इनमें ₹697 करोड़ से अधिक की लागत वाली 5 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा ₹60 करोड़ से अधिक की लागत वाली 19 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

साथ ही, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए जाएंगे। इन परियोजनाओं से सड़क संपर्क, आधारभूत ढांचे, पर्यटन, नागरिक सुविधाओं तथा क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी और गोरखपुर स्मार्ट एवं समृद्ध शहर के रूप में आगे बढ़ेगा। प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि विकास और विरासत के समन्वय के साथ गोरखपुर को एक आधुनिक, सुव्यवस्थित और आत्मनिर्भर शहर के रूप में स्थापित किया जाए।

सीएम योगी ने गिनाई राज्य सरकार की उपलब्धियां

कार्यक्रम के दौरान CM Yogi Adityanath ने कहा कि “आज एन्सेफलाइटिस का खात्मा हो चुका है और यह एन्सेफलाइटिस की महामारी को सफलतापूर्वक खत्म करने का नतीजा है। वह बच्चा हमें देखकर खुशी से खिल उठा था। उसके चेहरे पर खुशी थी और उसकी आँखों में उम्मीद की चमक थी।

जब मैं मुसहर समुदाय के लोगों को ज़मीन और पक्के घर, आयुष्मान कार्ड, मुफ़्त राशन, उज्ज्वला योजना के कनेक्शन और मुफ़्त बिजली कनेक्शन मिलते हुए देखता हूँ, तो उन्हें भी यह महसूस होने लगता है कि वे सचमुच आज़ाद भारत के नागरिक हैं। ‘डबल-इंजन’ वाली बीजेपी सरकार ने इसे हकीकत बना दिया है। आज कुशीनगर में एक शानदार मेडिकल कॉलेज और अच्छी सड़कें हैं।”

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अगस्त 8, 2026

Punjab News

अगस्त 8, 2026

 Punjab News

अगस्त 8, 2026

Punjab News

अगस्त 8, 2026

Rashifal 9 August 2026

अगस्त 8, 2026

कल का मौसम 9 August 2026

अगस्त 8, 2026