CM Yogi Adityanath: राज्य में तेजी से हो रहे विकास को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अहम जानकारी दी है। बता दें कि CM Yogi Adityanath की अगुवाई में राज्य तेजी से विकास कर रहा है। शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक और रोजगार से लेकर विकास तक, गर क्षेत्र में लोगों को फायदा पहुंच रहा है।
इसी बीच मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में हो रहे विकास कार्यों को लेकर अहम जानकारी दी है। बता दें कि बीते कुछ सालों में गोरखपुर का पूरी तरह से कायाकल्प हो चुका है। गोरखपुर के अलावा राज्य के कई जिलों में तेजी से विकास हो रहा है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।
CM Yogi Adityanath की अगुवाई में यूपी का हुआ कायाकल्प
बता दें कि CM Yogi Adityanath की अगुवाई में राज्य तेजी से विकास कर रहा है। इसी बीच मुख्यमंत्री ने गोरखपुर को लेकर अहम जानकारी दी। उन्होंने कहा कि “पिछले 5 वर्षों में गोरखपुर में इतना निवेश हुआ है कि 50,000 यूथ को Employment मिला है। यूपी बीमारू नहीं था, यहां का राजनीतिक नेतृत्व बीमारू था।
पिछले 5 वर्षों में गोरखपुर में इतना निवेश हुआ है कि 50,000 यूथ को Employment मिला है… pic.twitter.com/NmR1jdNONr
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 22, 2026
जब स्वस्थ मानसिकता के साथ डबल इंजन सरकार आई, यूपी देश की इकोनॉमी का ब्रेकथ्रू बना। वर्ष 2017 के पहले सत्ता के समानांतर माफिया का साम्राज्य हुआ करता था। न नीति थी, न नीयत थी, न सुरक्षा थी और न लैंड बैंक था”।
6 शहरों को किया जाएगा विकसित
बता दें कि कई जिलों का तेजी से कायाकल्प किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक 29 परियोजनाएं 6 शहरों में विकसित होगी विकास मॉडल की परियोजनाएं। यूपीएसाआर के तहत सबसे अधिक जोर परिवहन और कनेक्टिविटी नेटवर्क को आधुनिक बनाने पर दिया गया है। इससे निवेश और औघोगिक विकास को नई गति मिलेगी। साथ ही निवेश और औघोघिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा लाखों लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। गांवों तक शहरी सुविधाएं पहुंचेगी, जिससे जीवनशैली बदलेगी।
