---Advertisement---

90 दिनों में यूपी के 11 जनपदों में आई बहार, CM Yogi Adityanath सरकार ने दी 40000 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात दी

CM Yogi Adityanath: 90 दिनों में 44 जनपदों का दौरा करने के साथ राज्य के विकास में जिस तरह से मुख्यमंत्री ने पहल की है और परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया है उत्तर प्रदेश के विकास के लिए काफी अहम साबित हो सकता है जानिए पूरी डिटेल्स क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 2, 2026 5:04 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: सिर्फ 90 दिनों में 44 जनपदों का दौरा करने के साथ-साथ 40000 करोड़ से अधिक लागत के विकास परियोजनाओं का उत्तर प्रदेश में लोकार्पण किया गया। इस बारे में पूरी जानकारी सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार की तरफ से दी गई है जो यह बताता है कि विकास की गति उत्तर प्रदेश में किस कदर जारी है। परियोजनाओं के मामले में क्रांतिकारी परिवर्तन हो रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में पूरी जानकारी क्या दी गई और कैसे 90 दिन उत्तर प्रदेश के विकास के लिए अहम रहा है जहां लोगों को अलग-अलग परियोजनाओं से सौगात मिला है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने विकास की गति को नई ऊर्जा प्रदान की

दरअसल गवर्नमेंट ऑफ़ यूपी की तरफ से एक वीडियो के साथ बताया गया कि “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास परियोजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारते हुए मात्र 90 दिनों में 44 जनपदों का दौरा किया तथा 40,000 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। आइए जानते हैं उन 11 जनपदों के बारे में, जहां मुख्यमंत्री जी ने अनेक महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर विकास की गति को नई ऊर्जा प्रदान की।” निश्चित तौर पर इससे राज्य में रह रहे लोगों को काफी फायदा हुआ है।

 

90 दिनों में कैसे यूपी में CM Yogi Adityanath ने किया कायाकल्प

वहीं इसके साथ ही वीडियो को शेयर किया था जहां दिखाया गया है कि गोरखपुर से लेकर सहारनपुर, आजमगढ़ तक कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया जो वहां की जनता के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। यह न सिर्फ उत्तर प्रदेश के विकास बल्कि लोगों के आत्म कल्याण और युवाओं के रोजगार को बढ़ाने में भी फायदेमंद है। इसके जरिए राज्य का विकास सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में संभव हो सका है। जाहिर तौर पर 90 दिनों में 11 जनपदों के विकास की जिम्मेदारी जिस तरह से सीएम ने ली और विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया यह राज्य के विकास में अहम है।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jharkhand News

अगस्त 2, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 2, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 2, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 2, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 2, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 2, 2026