---Advertisement---

बांग्लादेश से आए 331 हिंदू परिवारों और थारु जनजाति के लिए CM Yogi Adityanath की पहल! भूमि अधिकार के साथ कई परियोजनाओं की मिली सौगात

CM Yogi Adityanath ने आज लखीमपुर खीरी में कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने थारु जनजाति व बांग्लादेश से आए 331 परिवारों को भूमि अधिकार पत्रक भी सौंपे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 11, 2026 4:01 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: राजधानी लखनऊ से सटे लखीमपुर खीरी में आज सुरक्षा व्यवस्था खास तौर पर चाकचौबंध नजर आई। इसकी प्रमुख वजह रहा यूपी सीएम का लखीमपुर दौरा। दरअसल, सीएम योगी आदित्यनाथ आज जनपद में पहुंचे थे जहां उन्होंने बांग्लादेश से आए 331 हिंदू परिवारों को भूमि अधिकार पत्र वितरित किया।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान थारु जनजाति से आने वाले लोगों के लिए भी कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण कर उन्हें तोहफा दिया है। इसके साथ ही नदियों द्वारा भूमि क्षरण से प्रभावित पूर्वी यूपी के कई परिवारों को भी सीएम योगी आदित्यनाथ ने मदद मुहैया कराई है।

थारु जनजाति के साथ बांग्लादेश से आए हिंदू परिवारों को CM Yogi Adityanath की सौगात!

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखीमपुर खीरी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बांग्लादेश से आए हिंदू परिवारों को सौगात दी है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसकी जानकारी अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से साझा की है। मुख्यमंत्री की ओर से साझा की गई अपडेट के मुताबिक बांग्लादेश से आए 331 परिवारों को भूमि अधिकार प्रदान करते हुए 417 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास हुआ है। इससे लोगों को व्यापक तौर पर लाभ होगा।

लखीमपुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने थारु जनजाति से आने वाले कई परिवारों को भी मदद दी है। इसके तहत नदियों द्वारा भूमि क्षरण से प्रभावित 2350 परिवारों एवं स्थानीय थारू जनजाति के 4356 परिवारों को भूमि अधिकार पत्रों का वितरण किया गया है। साथ ही उनके लिए 817 करोड़ से अधिक की लागत से विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास हुआ है।

आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत लाभार्थियों को मिली मकान की चाबियां

राजधानी लखनऊ से निकट लखीमपुर खीरी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कई लाभार्थियों को आवास की चाबियां भी वितरित की हैं। मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लाभार्थियों को सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनके आवास की चाबियां सौंपी हैं।

खुले मंच से मुख्यमंत्री ने अपनी प्राथमिकता दोहराई है। उनका कहना है कि प्रदेश सरकार की कोशिश है कि कोई परिवार विकास की धारा से वंचित न रहे। हर नागरिक को सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर प्राप्त हो इसके लिए हम लगातार प्रयासरत हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 20, 2026

NEET-UG Paper Leak Case

मई 20, 2026

Mohan Yadav

मई 20, 2026

PM Modi

मई 20, 2026

Google Gemini Omni AI

मई 20, 2026

Twisha Sharma Death Case

मई 20, 2026