---Advertisement---

CM Yogi Adityanath ने 1375 ग्राम पंचायत अधिकारियों को किया नियुक्ति-पत्र प्रदान, कहा ‘सुशासन और विकास को मिलेगी नई गति…’

CM Yogi Adityanath: 1,375 ग्राम पंचायत अधिकारियों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किया गया और इसके पीछे आखिर सरकार का लक्ष्य क्या है कैसे राज्य के विकास के लिए या हम है आईए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 28, 2026 1:24 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: किसी भी राज्य का विकास तभी संभव है जब वहां के युवाओं को सरकार का साथ मिले और उनकी तरक्की के मार्ग प्रशस्त हो सके। कुछ यही सिद्धांत के साथ सीएम योगी भी उत्तर प्रदेश के युवाओं को हर वह अवसर देते हैं ताकि उनके परिश्रम को सम्मान, प्रतिभा को अवसर और गांव को नई कार्य शक्ति प्रदान की जा सके। इसी मुहिम के साथ उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित 1,375 ग्राम पंचायत अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए हैं। आखिर क्या है इसका उद्देश्य और इस बारे में सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से क्या कहा गया।

नवचयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए क्या बोले सीएम योगी

इसे लेकर पूरी जानकारी देते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने x प्लेटफार्म पर कहा कि “युवाओं के परिश्रम को सम्मान, प्रतिभा को अवसर और गांवों को नई कार्य-शक्ति प्रदान करना डबल इंजन सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। आज उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रक्रिया से चयनित 1,375 ग्राम पंचायत अधिकारियों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किए जाएंगे। यह नियुक्ति युवाओं के सपनों को साकार करने के साथ ग्राम पंचायतों में सुशासन और विकास को नई गति देगी। सभी नवचयनित अभ्यर्थियों एवं उनके परिजनों को हार्दिक बधाई।”

क्या है युवाओं को नौकरी देने के पीछे का उद्देश्य

इसके साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ की बात करें तो युवाओं के सपने को आधार मिल सके और हर घर नौकरी के साथ-साथ हर हाथ में रोजगार हो इस मुहिम पर लगातार काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को पारदर्शी एवं निष्पक्ष चयन प्रक्रिया के माध्यम से सरकारी नौकरी के अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। यह पहल ग्रामीण प्रशासन को और अधिक सशक्त बनाने के साथ ही युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने का कार्य करेगी। नियुक्ति पाने वाले युवाओं के माध्यम से ग्राम पंचायतों में विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, बेहतर प्रशासन और जनसुविधाओं को नई गति मिलेगी।

क्या है CM Yogi Adityanath का युवाओं को लेकर संकल्प

इसके साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ का संकल्प है कि युवाओं की योग्यता को अवसर मिले और पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से उन्हें रोजगार प्राप्त हो इस बात पर जोर दिया जा रहा है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 28, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 28, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 28, 2026

Aligarh Viral Video

सितम्बर 28, 2026

Bank Strike

सितम्बर 28, 2026

LPU Controversy

सितम्बर 28, 2026