---Advertisement---

माध्यमिक शिक्षा विभाग के मेधावी विद्यार्थी को CM Yogi Adityanath ने किया सम्मानित, बताया क्या है विकसित उत्तर प्रदेश की आधारशिला

CM Yogi Adityanath: मेधावी छात्रों को सम्मानित करने के साथ ही आखिर किन सामारोह में शिरकत करने वाले हैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, आइए जानते हैं राज्य का आधारशिला बताते हुए आखिर उन्होंने क्या कहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 1, 2026 12:10 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: लखनऊ में शिक्षा विभाग की केंद्र एवं राज्य स्तरीय बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने उन्हें मोटिवेट किया। वहीं इस सब के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने x प्लेटफार्म के जरिए बताया कि आखिर वह किन समारोह में शिरकत करने वाले हैं। इसके साथ ही राज्य प्रतिभा का सम्मान, परिश्रम का प्रोत्साहन और सशक्तिकरण को विकसित उत्तर प्रदेश की आधारशिला कहते हुए नजर आए। आइए जानते हैं पोस्ट के जरिए उत्तर प्रदेश के लोगों को सीएम योगी आदित्यनाथ ने क्या जानकारी दी है।

CM Yogi Adityanath इन कार्यक्रमों को बताया उत्तर प्रदेश की आधारशिला

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, “आज लखनऊ में माध्यमिक शिक्षा विभाग की केंद्र एवं राज्यस्तरीय बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों एवं प्रधानाचार्यों को सम्मानित करने का सौभाग्य प्राप्त होगा। इसके उपरांत बिजनौर में पाकिस्तान से विस्थापित परिवारों एवं पूर्व सैनिकों/लीजधारकों को भूमिधरी अधिकार पत्र, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र एवं सहायता राशि वितरित करने के साथ ही स्वयं सहायता समूह की मातृशक्ति द्वारा संचालित ‘विदुर प्रेरणा कैफे’ एवं कॉमन सर्विस सेंटर का उद्घाटन करूंगा।

प्रतिभा का सम्मान, परिश्रम का प्रोत्साहन, मातृशक्ति का सशक्तीकरण और अंत्योदय का संकल्प, यही विकसित उत्तर प्रदेश की आधारशिला है।”

छात्रों को मोटिवेट करते हुए क्या बोले सीएम योगी आदित्यनाथ

मेधावी छात्रों को सम्मानित करते हुए उन्हें मोटिवेट करने में सीएम योगी आदित्यनाथ पीछे नहीं रहे और इस दोनों में कहा कि किसी भी छात्र की सफलता उनके माता-पिता के परिश्रम और शिक्षकों के मार्गदर्शन की वजह से संभव हो पाता है। अगर माता-पिता समय रहते बच्चे पर ध्यान दें, उन्हें अच्छे संस्कार और परवरिश दें तो बच्चा अपनी जिंदगी में कुछ आगे कर पाता है। किसी भी छात्र-छात्रा के लिए उसका अभिभावक उसका गुरु होता है। शिक्षकों का मार्गदर्शन और प्रधानाचार्य का अनुशासन उसकी जिंदगी के लिए सफलता की कुंजी बनता है।

इस दौरान माध्यमिक शिक्षा विभाग की केंद्रीय और राज्य स्तरीय बोर्ड परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्रों उनके अभिभावकों और प्रधानाचार्य के लिए सम्मान समारोह में बात करते हुए नजर आए।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अगस्त 31, 2026

Rashifal 1 September 2026

अगस्त 31, 2026

Rain Alert 1 September 2026

अगस्त 31, 2026

Punjab News

अगस्त 31, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 31, 2026

Jharkhand News

अगस्त 31, 2026