---Advertisement---

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर CM Yogi Adityanath ने लोगों को किया जागरूक, कहा ‘परिवार पर गंभीर आर्थिक एवं सामाजिक प्रभाव…’

CM Yogi Adityanath: कई गंभीर बीमारियों की वजह तंबाकू को बताया जाता है और लोग इसका सेवन करते हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश के सीएम ने एक जागरूकता पोस्टर के साथ लोगों को इससे दूर रहने की सलाह दी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 31, 2026 1:44 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: तंबाकू खाना हमारे स्वास्थ्य के लिए किसी जहर से कम नहीं है बावजूद इसके यह जानते हुए कि यह आपको नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक पोस्ट के जरिए लोगों को जागरुक करते हुए नजर आए। उन्होंने बताया कि इसके सेवन से दूर रहे। माननीय सीएम योगी आदित्यनाथ ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर अपना संदेश जनजागृती के लिए देते हुए नजर आए और यह काफी महत्वपूर्ण है। स्वस्थ जीवन के लिए यह जरूरी है कि हम तंबाकू से खुद को दूर करें। आइए जानते हैं इस मौके पर क्या बोले सीएम।

सीएम योगी आदित्यनाथ की क्या है विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर पैगाम

सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक पोस्ट शेयर करते हुए एक्स प्लेटफार्म पर लिखा, “तंबाकू का सेवन न केवल असाध्य बीमारियों का कारण बनता है, बल्कि यह परिवार पर गंभीर आर्थिक एवं सामाजिक प्रभाव भी डालता है। आइए, विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर हम सभी तंबाकू से दूर रहने का संकल्प लें तथा एक स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण हेतु दूसरों को भी इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करें।” सीएम योगी आदित्यनाथ ने तंबाकू से दूर रहने के साथ-साथ लोगों को भी इसके नुकसान बताने और इससे दूर करने के लिए जागरूकता फैलाने की अपील की है जो समाज के लिए एक अहम कदम साबित हो सकता है।

CM Yogi Adityanath का पोस्ट जनजागृति के लिए है जरुरी

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जन जागरूकता फैलाने में सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपनी भागीदारी निभाई है और लोगों से इसका इस्तेमाल न करने की अपील की है कैंसर से लेकर लंग्स और किडनी सहित कई बीमारियों की वजह तंबाकू को बताया जाता है। ऐसे में अगर समय रहते हम अपने स्वास्थ्य पर ध्यान न देते हैं तो यह हमारे लिए खतरे की घंटी बन सकती है। सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा दिए गए निर्देश लोगों के लिए जनहितैषी साबित हो सकता है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 19, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 19, 2026

Punjab News

अक्टूबर 18, 2026

Rain Alert 19 October 2026

अक्टूबर 18, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 18, 2026

Jaipur Viral Video

अक्टूबर 18, 2026