---Advertisement---

उत्तर प्रदेश के मऊ का होगा कायाकल्प, CM Yogi Adityanath ने किया 114 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास, जानें सबकुछ

CM Yogi Adityanath ने उत्तर प्रदेश के मऊ को बड़ी सौगात देते हुए 114 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 29, 2026 2:28 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश लगातार तरक्की की और अग्रसर है। बता दें कि अगले साल के शुरू में ही यूपी विधानसभा चुनाव होने है, जिसे देखते हुए CM Yogi Adityanath अलग-अलग जिलों में विकास परियोजनाओं की नींव और शिलान्यास कर रहे है, ताकि वहां के लोगों को ज्यादा से ज्यादा फायदा मिल सके।

वहीं आज सूबे के मुखिया आज मऊ पहुंचे, जहां उन्होंने 114 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। बता दें कि यह परियोजनाएं कई मायनों में गेमचेंजर साबित होने जा रहे है। माना जा रहा है कि इससे लाखों लोगों को फायदा मिलने की उम्मीद है। साथ ही रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

CM Yogi Adityanath ने 114 विकास परियोजनाओं की दी सौगात

यूपी सरकार ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “नई परियोजनाओं को विस्तार, मऊ में प्रगति अपार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के नगरों को आधुनिक सुविधाओं से सशक्त बनाने के साथ उनकी ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक पहचान को सुरक्षित रखने का कार्य निरंतर प्रगति पर है।

प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि विकास और विरासत के समन्वय से प्रत्येक क्षेत्र को नई पहचान और नई ऊर्जा प्रदान की जाए। इसी क्रम में मां शीतला देवी की पावन धरा मऊ में ₹392 करोड़ से अधिक की लागत वाली 114 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा”।

लाखों लोगों को होगा फायदा

आगे दी जानकारी के अनुसार इन परियोजनाओं के माध्यम से सड़कों, खेल सुविधाओं, शैक्षिक संस्थानों एवं शहरी आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलेगी, जिससे जनसुविधाओं का विस्तार और क्षेत्रीय विकास को नई दिशा प्राप्त होगी। मऊ, घोसी, मधुबन एवं मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न विकास कार्यों के जरिए नागरिकों को बेहतर यातायात, आधुनिक सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण सार्वजनिक सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

प्रदेश सरकार द्वारा आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से मऊ को एक विकसित, सुव्यवस्थित और प्रगतिशील जिले के रूप में स्थापित करने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 July 2026

जुलाई 12, 2026

Delhi News

जुलाई 12, 2026

Rain Alert 13 July 2026

जुलाई 12, 2026

कल का मौसम 13 July 2026

जुलाई 12, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 12, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 12, 2026