‘226 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण…’CM Yogi Adityanath की अगुवाई में बदल रही है राज्य की तस्वीर, जानें सबकुछ

'CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश में विकास कार्यों को नई गति देने के लिए सीएम योगी ने 226 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

CM Yogi Adityanath

फाइल फोटो

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश में विकास कार्यों को नई गति देने के लिए CM Yogi Adityanath ने 226 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं को राज्य के बुनियादी ढांचे, शहरी विकास, ग्रामीण सुविधाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में बड़ा कदम माना जा रहा है।

सरकार का दावा है कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से लाखों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और प्रदेश के आर्थिक विकास को नई मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनकी सरकार “विकास और सुशासन” के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है और प्रदेश को देश की अग्रणी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

226 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण

बता दें कि CM Yogi Adityanath के मुख्य सलाहाकार अवनीश के अवस्थी ने अपने एक्स  हैंडल पर लिखा कि “926 करोड़ की 226 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास, सुपोषण मिशन के विस्तार और आंगनवाड़ी सशक्तिकरण जैसी पहलें जनकल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।

माननीय मुख्यमंत्री श्री CM Yogi Afityanath जी, के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सुशासन, समावेशी विकास और मानव संसाधन सशक्तिकरण का राष्ट्रीय मॉडल बनकर उभर रहा है”।

रोजगार और निवेश को मिलेगा बढ़ावा

CM Yogi Adityanath ने पिछले कुछ वर्षों में एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट, मेट्रो, मेडिकल कॉलेज और औद्योगिक कॉरिडोर जैसी कई बड़ी परियोजनाओं पर काम किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर किसी भी राज्य की आर्थिक प्रगति की नींव होता है और इसी सोच के साथ सरकार लगातार बड़े निवेश कर रही है। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से लैस उत्तर प्रदेश देश और दुनिया के निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रहा है।

विशेषज्ञों का मानना है कि विकास परियोजनाओं के पूरा होने से आम नागरिकों को बेहतर सड़कें, स्वास्थ्य सुविधाएं, शिक्षा संस्थान और सार्वजनिक सेवाएं मिलेंगी। इसके साथ ही व्यापार और उद्योगों को भी लाभ होगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। सरकार का दावा है कि विकास कार्यों का अंतिम लक्ष्य प्रदेश के प्रत्येक नागरिक के जीवन स्तर को बेहतर बनाना है।

Exit mobile version