---Advertisement---

कुशीनगर और गोरखपुर का होगा कायाकल्प, CM Yogi Adityanath 278 परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास, जानें सबकुछ

CM Yogi Adityanath; लगातार जिलों का कायाकल्प कर रहे है। आज वह कुशीनगर और गोरखपुर के लोगों को कई परियोजनाओं की सौगात दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 2, 2026 3:02 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की अगुवाई में राज्य तेजी से विकास कर रहा है। बता दें कि 2027 के शुरूआत में ही उत्तर विधानसभा चुनाव होने है, जिसे देखते CM Yogi Adityanath लगातार जिलों का कायाकल्प कर रहे है। इसी बीच आज वह कुशीनगर और गोरखपुर पहुंचे, जहां उन्होंने 278 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

इस दौरान उन्होंने वहां पर मौजूद लोगों को संबोधित किया और बताया कि कैसे 2017 से पहले उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य थी। लेकिन राज्य में बीजेपी सरकार आने के बाद से तेजी से विकास हो रहा है।

CM Yogi Adityanath ने कुशीनगर और गोरखपुर को दी बड़ी सौगात

यूपी सरकार ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “पर्यटन का वैश्विक द्वार, आभामय कुशीनगर तैयार, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में विकास और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का अभियान निरंतर गति से अग्रसर है।

भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने के साथ-साथ क्षेत्र के समग्र विकास को भी प्राथमिकता दी जा रही है। इसी क्रम में यहां ₹424 करोड़ से अधिक की लागत वाली 278 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा, जिससे पर्यटन, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं को नई मजबूती मिलेगी।

CM Yogi Adityanath के अगुवाई में राज्य कर रहा है विकास

बता दें कि विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, स्वीकृति पत्र एवं चेक वितरित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठाया जाएगा। आधुनिक सुविधाओं और बेहतर कनेक्टिविटी से युक्त कुशीनगर न केवल प्रदेश की विकास यात्रा को नई गति देगा, बल्कि बौद्ध पर्यटन के वैश्विक केंद्र के रूप में अपनी पहचान को और सशक्त करेगा।

प्रदेश सरकार की विकासोन्मुख नीतियां पूर्वी उत्तर प्रदेश के सामाजिक, आर्थिक और पर्यटन क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त कर रही हैं। गौरतलब है कि CM Yogi Adityanath की अगुवाई में हर क्षेत्र में राज्य तेजी से विकास कर रहा है। जिसका असर साफ तौर पर दिख रहा है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जून 14, 2026

Punjab News

जून 14, 2026

Punjab News

जून 14, 2026

Rashifal 15 June 2026

जून 14, 2026

Rain Alert 15 June 2026

जून 14, 2026

कल का मौसम 15 June 2026

जून 14, 2026