---Advertisement---

CM Yogi Adityanath ने आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के नवीन मुख्यालय भवन का किया लोकार्पण, जानिए यूपी को सशक्त राज्य बनाने पर क्या कहा

CM Yogi Adityanath: लगभग 200 करोड़ से अधिक की लागत से निर्मित उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के नवीन मुख्यालय भवन का लोकार्पण किया गया। जहां यह यूपी सरकार की तरफ से विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया जा रहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 19, 2026 4:32 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश में आपदा प्रबंधन व्यवस्था को आधुनिक सशक्त और तकनीक संपन्न बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। वहीं इस सबके बीच 200 करोड़ से अधिक की लागत से निर्मित उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के नवीन मुख्यालय भवन का लोकार्पण किया गया। इसे लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोगों को जानकारी दी। ऐसे में यूपी सरकार का आखिर लक्ष्य क्या है। सीएम योगी के मुताबिक सुदृढ़ एवं आपदा-प्रतिरोधी उत्तर प्रदेश का निर्माण करना है। जानिए डिटेल्स।

यूपी को सशक्त राज्य बनाने के लिए किस तरह CM Yogi Adityanath कर रहे काम

सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस कार्यक्रम से कई तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में कहा, “लखनऊ में आज 200 करोड़ से अधिक की लागत से निर्मित उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के नवीन मुख्यालय भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर प्राधिकरण की वेबसाइट का शुभारंभ और आपदा के समय राहत-बचाव में प्रशंसनीय कार्य करने वाले SDRF, PAC व अग्निशमन सेवा के आठ कार्मिकों का सम्मान भी हुआ। हमें उत्तर प्रदेश को ऐसा सशक्त राज्य बनाना है, जहां प्रत्येक नागरिक किसी भी संकट की घड़ी में सरकार के साथ-साथ स्वयं भी अपने दायित्वों के निर्वहन के लिए पूरी तरह तैयार रहे। प्रदेश वासियों को हृदय से बधाई।”

क्या है अत्याधुनिक भवन का सीएम योगी की तरफ से लाभ

बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा लोकार्पित यह अत्याधुनिक भवन आपदा पूर्व तैयारी, त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों के बेहतर समन्वय, आधुनिक तकनीकों के उपयोग तथा विभिन्न विभागों के बीच प्रभावी संवाद का प्रमुख केंद्र बनेगा। प्रदेश सरकार सुरक्षित, सक्षम और संवेदनशील उत्तर प्रदेश के संकल्प के साथ आधुनिक संसाधनों एवं सुदृढ़ संस्थागत व्यवस्थाओं का निरंतर विस्तार कर रही है। यह नवीन मुख्यालय आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में प्रदेश की बढ़ती तैयारियों का सशक्त प्रतीक बनेगा और नागरिक सुरक्षा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 22, 2026

Arvind Kejriwal

अक्टूबर 22, 2026

Punjab News

अक्टूबर 22, 2026

Punjab News

अक्टूबर 22, 2026

Rashifal 23 October 2026

अक्टूबर 22, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 22, 2026