---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: वृद्ध, निराश्रित महिला एवं दिव्यांगजन के लिए यूपी के मुख्यमंत्री का बड़ा तोहफा, पेंशन की धनराशि में बड़ा उलटफेर

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश सरकार राज्य के हर वर्ग के लोगों को फायदा पहुंचा रही है। जिसका असर भी देखने को मिल रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 6, 2026 3:46 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश सरकार राज्य के हर वर्ग के लोगों को फायदा पहुंचा रही है। जिसका असर भी देखने को मिल रहा है। बीते कुछ वर्षों में सीएम योगी आदित्यनाथ ने महिलाएं, बच्चों, युवाओं, वृद्ध और दिव्यांगजनों के लिए कई अहम फैसले लिए, जिससे लाखों लोगों को फायदा पहुंच रहा है। दरअसल यूपी सरकार ने पिछले कुछ सालों में अपने कार्यों की प्रस्तुति पेश की है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

उज्ज्वला योजना के तहत महिलाओं को मिल रहा है फायदा?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गरीब माताओं-बहनों की रसोई में सुविधा और खुशहाली सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत होली पर्व पर 1.86 करोड़ लाभार्थियों को ₹1,500 करोड़ की राशि जारी की गई।

मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग को सुरक्षा, सम्मान और संबल देने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। वृद्ध, निराश्रित महिला एवं दिव्यांगजन की पेंशन राशि ₹1,000 से बढ़ाकर ₹1,500 प्रति माह कर दी गई है।

दुर्घटना कल्याण योजना के तहत किसानों को हो रहा है फायदा – CM Yogi Adityanath

सीएम योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों और उनके परिवारों के साथ हर परिस्थिति में मजबूती से खड़ी है।
मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत 3,500 परिवारों को ₹175 करोड़ की सहायता राशि उपलब्ध कराई गई है।

प्रदेश सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (खरीफ–2025) के अंतर्गत 2.51 लाख अन्नदाताओं को ₹285 करोड़ की बीमा क्षतिपूर्ति राशि उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा शिक्षाकर्मियों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। अब शिक्षामित्रों को ₹18,000 तथा अनुदेशकों को ₹17,000 प्रति माह मानदेय मिलेगा।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 6, 2026

Punjab News

मार्च 6, 2026

Rashifal 7 March 2026

मार्च 6, 2026

Rain Alert 7 March 2026

मार्च 6, 2026

Punjab News

मार्च 6, 2026

कल का मौसम 7 March 2026

मार्च 6, 2026