---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: India–US Trade Deal से मेक इन इंडिया को मिलेगा बढ़ावा, यूपी सीएम ने PM Modi का धन्यवाद करते हुए कही ये बात

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भारत और यूएस के बीच हुई ट्रेड डील पर खुशी जताते हुए पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 3, 2026 12:36 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: कई महीनों तक चली बैठकों के बाद आखिरकार सोमवार को देर रात अमेरिका और इंडिया के बीच व्यापार समझौते पर सहमति बन गई। दोनों देशों के बीच इस ऐतिहासिक डील के बाद कई इंडस्ट्री एक्सपर्ट की राय सामने आ रही है। इसी बीच भारत में भी भाजपा यानी भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के बीच खुशी की लहर है। ऐसे में बीजेपी के सीनियर लीडर और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी इंडिया-अमेरिका की ट्रेड डील पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए बड़ा बयान दिया है।

CM Yogi Adityanath ने इंडिया-यूएस ट्रेड डील पर कही ये बात

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्स यानी ट्विटर पर पोस्ट कर कहा, ‘भारत-अमेरिका आर्थिक साझेदारी के लिए यह एक ऐतिहासिक पल है। मेक इन इंडिया को एक बड़ा बढ़ावा मिलेगा, क्योंकि भारतीय प्रोडक्ट्स को दुनिया भर के बाजारों में ज्यादा पहुंच मिलेगी, जिससे भारतीय युवाओं और एमएसएमई के लिए नए अवसर पैदा होंगे। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत बनाने में आपके निर्णायक और दृढ़ नेतृत्व के लिए धन्यवाद। यह मील का पत्थर ‘मेड इन इंडिया’ में बढ़ते वैश्विक विश्वास को दिखाता है और वैश्विक विकास के मुख्य चालक के रूप में भारत की स्थिति को मजबूत करता है।’

सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में विकास की ओर बढ़ रहा यूपी

उधर, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में प्रदेशवासियों को लगातार हर क्षेत्र में लाभ प्रदान किया जा रहा है। यूपी की बीजेपी सरकार ने बताया है कि सड़कें राज्य के आर्थिक विकास, निवेश आकर्षण, औद्योगिक विस्तार और जनसुविधाओं का आधार हैं। इसलिए सभी विभाग समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निर्माण को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। कोई भी पुराना कार्य लंबित न रहे।

सीएम योगी ने कहा कि सड़क निर्माण से जुड़े प्रस्ताव केवल जनप्रतिनिधियों के माध्यम से प्राप्त किए जाएं, जिससे योजनाएं वास्तविक आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार हों। सड़क मरम्मत और नए निर्माण कार्य पारदर्शी, उच्च गुणवत्ता वाले और जनता को वास्तविक राहत देने वाले हों।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026