मौसमी मार का सामना करने के लिए अधिकारियों को CM Yogi Adityanath ने दिया निर्देश, जानिए बारिश से पहले की तैयारी पर क्या कहा

CM Yogi Adityanath: बारिश की वजह से उत्तर प्रदेश के लोगों को कोई भी परेशानी ना हो इसके लिए सरकार की तरफ से अधिकारियों को निर्देश जारी किया गया है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है और इस दौरान क्या कहा गया है।

CM Yogi Adityanath

Photo Credit- Google CM Yogi Adityanath

CM Yogi Adityanath: देश के अलग-अलग भीषण गर्मी और बरसात की आंखमिचौली चल रही है और उत्तर प्रदेश में भी मौसम का रंग रूप बदल रहा है। यह सच है कि बारिश की शुरुआत के साथ ही कई परेशानियों का भी सामना लोगों को करना पड़ता है। जहां जगह-जगह पानी का जमाव, मौसमी बीमारियां और अनगिनत परेशानी की वजह से लोगों के बीच अफरातफरी मच जाती है लेकिन सबके बीच अब सीएम योगी आदित्यनाथ ने पहले से ही कमर कस ली है। मौसम के बदलते स्वरूप की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़े। इसके लिए निर्देश जारी किया है।

CM Yogi Adityanath ने अधिकारियों को क्या निर्देश किया जारी

यूपी सरकार की तरफ से एक पोस्ट के साथ कहा गया कि “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा के अंतर्गत आने वाले विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि मौसम की अनिश्चितता और वर्षा के बदलते स्वरूप को देखते हुए प्रदेश को हर परिस्थिति के लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों और संबंधित विभागों को स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप पूर्व तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।”

बारिश से बचने के लिए सीएम योगी का खास पैगाम

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बीते दिन भी बारिश को लेकर लोगों को सावधान रहने के लिए कहा और इस दौरान इस बात का खास ख्याल रखने के लिए बताया। कहीं भी पानी का जमाव ना हो, नदियों एवं जलाशयों को लेकर विशेष सावधानी बरतने के साथ-साथ अनावश्यक रूप से घर और पैरों के नीचे खड़े ना हो। कहीं भी कूड़े का ढेर ना लगने दे और इस बात का खास ख्याल रखें कि नालियों में प्लास्टिक जमा न हो क्योंकि इसकी वजह से मुश्किलें बढ़ सकती है। बरसात के मौसम में स्वच्छता बनाए रखने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोगों से खास अपील की थी।

वहीं मौसम की बात उत्तर प्रदेश को नुकसान न पहुंच सके इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को जरूरी निर्देश जारी कर दिए हैं।

Exit mobile version