CM Yogi Adityanath: ‘अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस’ के मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री नोएडा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने 2479 करोड़ रूपये की लागत से सेक्टर-96 स्थित नोएडा प्राधिकरण के मुख्य प्रशासनिक भवन सहित 70 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास के साथ विकास के एक नए अध्याय का शुभारंभ किया।
आज ‘अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस’ के अवसर पर उत्तर प्रदेश की उद्यमशीलता, युवा सामर्थ्य और आत्मनिर्भरता के संकल्प को नई ऊर्जा मिलेगी। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश हर मामले में तेजी के आगे बढ़ रहा है। यही कारण है कि यूपी भारत की टॉप 3 राज्यों वाली अर्थव्यवस्था में शामिल है।
अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस’ के मौके पर CM Yogi Adityanath का बड़ा तोहफा
उत्तर प्रदेश के CM Yogi Adityanath ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि CM Yogi Adityanath ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि आज ‘अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस’ के अवसर पर उत्तर प्रदेश की उद्यमशीलता, युवा सामर्थ्य और आत्मनिर्भरता के संकल्प को नई ऊर्जा मिलेगी।
इस अवसर पर नोएडा, गौतमबुद्ध नगर में यू.पी. इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) के चतुर्थ संस्करण की कर्टेन रेजर सेरेमनी के साथ ही ओडीओपी एवं विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लाभार्थियों को टूल किट, एमएसएमई इकाइयों एवं तकनीकी उन्नयन योजना के लाभार्थियों को सब्सिडी चेक तथा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के लाभार्थियों को सहायता राशि का वितरण किया जाएगा। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले बैंकर्स का सम्मान भी होगा।
कार्यक्रम में क्या बोले सीएम योगी?
अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस’ के मौसम CM Yogi Adityanath ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि “किसी ने कभी सोचा भी नहीं था कि जो सामान हम कभी ग्लोबल मार्केट से मंगाते थे, वे यहीं बन सकते हैं और दुनिया भर में एक्सपोर्ट किए जा सकते हैं। मकसद भारत को इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स का हब बनाना है,
#WATCH | Gautam Buddha Nagar | On the inauguration ceremony of Electronics Manufacturing Plants, UP CM Yogi Adityanath says, “No one had ever imagined that products we once imported from the global market could be manufactured right here and exported worldwide. The goal is to… pic.twitter.com/phDWBzx2uQ
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 27, 2026
और इसी सोच ने हमें आज इस मुकाम पर पहुँचाया है। एक ऐसा पल जो हम सभी के लिए खुशी लेकर आया है। इस मज़बूत रणनीति और प्रेरणादायक लीडरशिप की वजह से, जेवर जो कभी उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की कमी यानी ‘जंगल राज’ के लिए बदनाम था। अब खुशहाली और अच्छे शासन यानी ‘मंगल राज’ की जगह बन गया है।”
