CM Yogi Adityanath के नेतृत्व में ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है उत्तर प्रदेश, विकास और रोजगार के खुल रहे नए द्वार

CM Yogi Adityanath: कृषि को औद्योगिक विकास से जोड़ने के लिए लगातार उत्तर प्रदेश की सरकार काम कर रही है और ऐसे में किस तरह से अपना योगदान देश के खाद्य प्रसंस्करण से लेकर श्रमिकों के रोजगार सृजन में दे रहे हैं आइए जानते हैं।

CM Yogi Adityanath

Photo Credit- Google CM Yogi Adityanath

CM Yogi Adityanath: कृषि समृद्धि को औद्योगिक प्रगति से जोड़ते हुए नई ऊंचाइयों को अग्रसर करना और इस मुहिम का फायदा लोगों को मिल सके इस बात का ध्यान उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ बखूबी रखते हैं। ऐसे में रोजगार और विकास के नए द्वार खुल रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में यूपी सरकार की तरफ से क्या जानकारी दी गई है और कैसे कृषि समृद्धि से औद्योगिक प्रगति की जा रही है। उत्तर प्रदेश में कृषि उत्पादों की उपलब्धता के मामले में यह देश का अग्रणी राज्य बना हुआ है। आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में क्या है।

कृषि समृद्धि को औद्योगिक प्रगति से जोड़ते हुए नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश गवर्नमेंट की तरफ से कहा गया कि “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश कृषि समृद्धि को औद्योगिक प्रगति से जोड़ते हुए नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है। खाद्य प्रसंस्करण उद्योग में देश में प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रदेश किसानों उद्यमियों और युवाओं के लिए विकास और रोजगार के नए द्वार खोल रहा है।” इसके साथ ही बताया गया कि 350883 खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों के साथ उत्तर प्रदेश देश में प्रथम राज्य बन गया है तो इसके अलावा 14 से 15% के साथ हिस्सेदारी के साथ देश के खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में प्रमुख योगदान दे रहा है।

CM Yogi Adityanath इस तरह दे रहे श्रमिकों के साथ रोजगार सृजन को बढ़ावा

वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ की बदौलत 2.5 लाख से अधिक श्रमिकों के साथ रोजगार सृजन को बढ़ावा दिया जा रहा है। कृषि उत्पादों की उपलब्धता के मामले में देश का अग्रणी राज्य बना हुआ है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में कृषि और औद्योगिक प्रगति के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ लगातार तत्पर है और हर संभव प्रयास कर रहे हैं ताकि देश ही नहीं राज्य का भी विकास हो सके। इसके साथ ही रोजगार को भी बढ़ावा दिया जा रहा है यह सच है कि राज्य के विकास में सीएम योगी आदित्यनाथ हर संभव प्रयास करते हुए नजर आ रहे हैं।

 

 

Exit mobile version