---Advertisement---

उत्तर प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की नई दिशा में लिए गए ये बड़े फैसले, जानें कैसे CM Yogi Adityanath बना रहे सशक्त

CM Yogi Adityanath: किसी भी तरह की लापरवाही शिक्षा के मामले में ना हो इसके लिए लगातार काम किया जा रहा है। आइए जानते हैं उत्तर प्रदेश सरकार ने किस तरह क्रांति लाने का काम किया है। देखें पूरी खबर डिटेल्स में।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 10, 2026 3:02 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश को शिक्षा के मामले में अग्रसर करने और छात्रों के बेहतर भविष्य के लिए लगातार सरकार काम कर रही है। ऐसे में हर किसी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और डिजिटल दक्षता प्राप्त हो सके यह सीएम योगी आदित्यनाथ की नई दिशा है। जहां परिषदीय विद्यालय आधुनिक तकनीक, प्रशिक्षित शिक्षकों और नवाचार आधारित शिक्षण से सशक्त किया जा रहा है। गवर्नमेंट ऑफ यूपी ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि कैसे सीएम योगी आदित्यनाथ की पहल से लगातार काम किया जा रहा है। गुणावतापूर्ण शिक्षा के सुपथ पर नया उत्तर प्रदेश अडिग है।

CM Yogi Adityanath क्यों दे रहे परिषदीय विद्यालय में आधुनिक तकनीक की सुविधा

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के सुपथ पर नए उत्तर प्रदेश में लगातार काम किया जा रहा है। इस दौरान डिजिटल दक्षता पर भी फोकस किया जा रहा है। ऐसे में सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश के परिषदीय विद्यालय में आधुनिक तकनीक की सुविधा और प्रशिक्षित शिक्षकों की मौजूदगी हो सके इसके लिए लगातार प्रयास जारी है।

‘निपुण विद्यालय’ के रूप में विकसित किए जा रहे यूपी के स्कूल

इसके साथ ही यह बताया गया कि 32,400 से ज्यादा परिषदीय विद्यालय ‘निपुण विद्यालय’ के रूप में विकसित किए गए हैं जहां गुणवत्तापूर्ण शिक्षण हेतु लाखों शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है ताकि छात्रों के भविष्य के साथ कोई खिलवाड़ ना हो सके। 31,878 विद्यालय स्मार्ट क्लास, 14,988 विद्यालय ICT लैब तथा 1,129 विद्यालय डिजिटल लाइब्रेरी से आच्छादित बनाया गया है और ऐसे में सभी मॉडर्न तकनीक का ध्यान रखा गया है।

प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों पर इस तरह ध्यान दे रहे सीएम योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी आदित्यनाथ के पहल से प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों के उपयोगार्थ 2,61,530 टैबलेट्स उपलब्ध कराकर डिजिटल शिक्षण को प्रोत्साहन दिया गया। ASER रिपोर्ट एवं परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024 में कक्षा 3 स्तर पर भाषा एवं गणित में उत्तर प्रदेश का प्रदर्शन राष्ट्रीय औसत से बेहतर बताया जा रहा है। ऐसे में शिक्षकों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है क्योंकि उनके कंधे पर हजारों छात्रों की भविष्य की जिम्मेदारी होती है। उनके साथ कोई खिलवाड़ ना हो सके यह सीएम योगी आदित्यनाथ का मकसद है।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अगस्त 8, 2026

Punjab News

अगस्त 8, 2026

 Punjab News

अगस्त 8, 2026

Punjab News

अगस्त 8, 2026

Rashifal 9 August 2026

अगस्त 8, 2026

कल का मौसम 9 August 2026

अगस्त 8, 2026