पारंपरिक खेलों के जरिए खेल विरासत को संजो रहे हैं CM Yogi Adityanath, जानिए कुश्ती प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करने के पीछे मकसद

CM Yogi Adityanath: कुश्ती जैसे पारंपरिक खेल को संजोने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से अहम पहल और ऐसे में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए आईए जानते हैं मुख्यमंत्री ने क्या किया है।

CM Yogi Adityanath

Photo Credit- Google CM Yogi Adityanath

CM Yogi Adityanath: खेल विरासत को संजोने के लिए कुश्ती जैसे पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहित करने में सीएम योगी आदित्यनाथ पीछे नहीं रहते हैं। वहीं इस सब के बीच गुरु गोरखनाथ की पावन धरा गोरखपुर में नाग पंचमी के शुभ अवसर पर प्रदेश स्तरीय प्राइजमनी पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देने के साथ-साथ उन्हें प्रोत्साहित करते हुए नजर आएंगे। इस बात की जानकारी गवर्नमेंट ऑफ यूपी ने लोगों को दी है।

युवाओं को किस तरह खेल के लिए प्रोत्साहित कर रहे सीएम योगी आदित्यनाथ

 

इस बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि गवर्नमेंट ऑफ यूपी खेल प्रतिभाओं का मान, हर युवा को नया आसमान। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार युवाओं को खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रोत्साहित कर रही है। प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को बेहतर अवसर, संसाधन और सम्मान प्रदान करते हुए नई पीढ़ी को स्वस्थ प्रतिस्पर्धा एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी कड़ी में प्राइजमनी पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा ताकि खेलने वालों का मनोबल बढ़ सके और लोग इससे प्रेरित हो सके।

क्या है CM Yogi Adityanath का पारंपरिक खेल को लेकर मकसद

सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से किए गए इस आयोजन का मकसद खेल प्रतिभाओं के उत्साहवर्धन के साथ-साथ युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को मजबूत करेगा। प्रदेश सरकार कुश्ती जैसे पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहन देकर न केवल प्रदेश की खेल विरासत को संजो रही है, बल्कि नई पीढ़ी को खेलों के माध्यम से उज्ज्वल भविष्य की ओर आगे बढ़ने का अवसर भी प्रदान कर रही है। जाहिर तौर पर सीएम योगी आदित्यनाथ की पहल से कुश्ती जैसे पारंपरिक खेल को आने वाली पीढ़ी तक भी संजोकर रखा जा सके। इसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है।

 

 

Exit mobile version