CM Yogi Adityanath: घर को शुद्ध जल मिल सके और हर परिवार में सुविधा प्राप्त हो इसका संकल्प उत्तर प्रदेश को सशक्त और समृद्ध बनाने की दिशा में एक अद्भुत प्रयास है। सीएम योगी आदित्यनाथ इस बात को सुनिश्चित कर रहे हैं कि हर परिवार को शुद्ध जल की सुविधा मिल सके। इससे स्वस्थ गांव और समृद्धि यूपी के संकल्प को गति दी जा रही है। इस बारे में गवर्नमेंट ऑफ यूपी ने पूरी जानकारी दी। बताया कि उत्तर प्रदेश में कुल ग्रामीण परिवार 2,67,19,885 है और इनमें से 92 में प्रतिशत से ज्यादा लोगों को शुद्ध जल की प्राप्ति हो रही है। यह सीएम योगी इतना की वजह से संभव हो सका है।
हर घर नल का जल देने में CM Yogi Adityanath को मिली सफलता
उत्तर प्रदेश में जल जीवन मिशन के माध्यम से ग्रामीण परिवारों तक स्वच्छ पेयजल की पहुंच सुनिश्चित की जा रही है। हर घर नल से जल की सुविधा उपलब्ध होने से स्वस्थ गांव और समृद्ध प्रदेश के संकल्प को नई गति मिल रही है। https://t.co/fazaZ4hteH
— Government of UP (@UPGovt) November 1, 2026
गवर्नमेंट ऑफ़ यूपी की तरफ से इस बात की जानकारी दी गई जहां बताया गया कि “सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में जल जीवन मिशन के माध्यम से ग्रामीण परिवारों तक स्वच्छ पेयजल की पहुंच सुनिश्चित की जा रही है। हर घर नल से जल की सुविधा उपलब्ध होने से स्वस्थ गांव और समृद्ध प्रदेश के संकल्प को नई गति मिल रही है। हर घर जल की धार खुशहाल परिवार इसी संकल्प के साथ उत्तर प्रदेश आगे बढ़ रहा है जहां लोगों की सुविधाओं का ध्यान रखा जा रहा है।
92 फीसदी से ज्यादा लोगों को सीएम योगी आदित्यनाथ से मिला सौगात
उत्तर प्रदेश में जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण परिवारों तक नल से स्वच्छ पेयजल की पहुंच का विस्तार किया जा रहा है। जहां 2,67,19,885 प्रदेश में कुल ग्रामीण परिवार है। इसमें से 92.49% ग्रामीण परिवार नल जल सुविधा से आच्छादित हैं। 2.41 करोड़ से ज्यादा ग्रामीण परिवारों को नल कनेक्शन दिया गया है। जल ही जीवन है और इस बात का ध्यान सीएम योगी आदित्यनाथ रख रहे हैं। यही वजह है कि हर घर शुद्ध पानी पहुंच सके और लोगों को बीमारी का सामना न करना पड़े इसका ख्याल रखा जा रहा है।
