CM Yogi Adityanath ने सरकारी आवास पर किया ‘जनता दर्शन’ का आयोजन, लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद जानें क्या कहा

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश की जनता को किसी भी तरह की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए सरकार की तरफ से लगातार जमीनी स्तर पर काम किया जाता है। इसी में से एक है जनता दर्शन जो उनके आवास स्थान पर आयोजित किया गया।

CM Yogi Adityanath

Photo Credit- Google CM Yogi Adityanath

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश की जनता सरकार की प्राथमिकता है और उनके लिए हर संभव मदद किया जाता है। वहीं जनता दर्शन का आयोजन किया गया जिसकी झलकियां गवर्नमेंट ऑफ यूपी की तरफ से दिखाई गई है जहां सीएम योगी आदित्यनाथ ने न सिर्फ जनता से मुलाकात कि बल्कि उनकी समस्याओं को सुनने के साथ-साथ समाधान के बारे में भी बात करते हुए नजर आए। हर एक नागरिक जो जनता आयोजन के लिए मुख्यमंत्री के आवास स्थान पर पहुंचे थे उनसे बातचीत करने के साथ-साथ उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया गया है। इसके साथ ही अधिकारियों को निर्देश भी जारी किया गया है।

जानें क्यों रहा CM Yogi Adityanath का जनता दर्शन स्पेशल

गवर्नमेंट ऑफ यूपी की तरफ से लिखा गया कि “जन-संवेदनशील शासन, त्वरित समाधान… मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज राजधानी लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर आयोजित ‘जनता दर्शन’ में विभिन्न जनपदों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं एवं संबंधित अधिकारियों को त्वरित, पारदर्शी व प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।” सरकारी आवास में बुलाकर लोगों से उनकी समस्याएं जानना और उसके लिए त्वरित समाधान देना यूपी सरकार की सफलता को बखूबी बयां करने के लिए काफी है।

लोगों की समस्याओं का समाधान निकालने में अग्रसर रहते हैं सीएम योगी

वहीं वीडियो में देखा जा सकता है कि सीएम योगी आदित्यनाथ हर एक जनता के पास जाकर उनसे समस्याएं पूछते हुए दिखाई देते हैं। वहीं महिलाएं, बच्चे और पुरुषों की भी नजर आते हैं जो सीएम योगी आदित्यनाथ से अपनी समस्याओं का त्वरित पारदर्शी और प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित करने के लिए मदद लेने पहुंचे हैं। ऐसे में सरकार की तरफ से अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि हर मामले का तुरंत समाधान निकाल सके। लखनऊ में आयोजित जनता दर्शन में लोगों के हित में जरूरी फैसले लेने में मुख्यमंत्री कभी भी पीछे नहीं रहते हैं।

जनता दर्शन के जरिए सीएम योगी आदित्यनाथ सीधे तौर पर ना सिर्फ समस्याएं सुनते हैं बल्कि लोगों से मुलाकात करते हैं और उसका तुरंत समाधान भी देते हैं।

 

 

Exit mobile version