---Advertisement---

वैश्विक निवेश के मामले में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान, CM Yogi Adityanath ने जापान निवेश सम्मेलन 2026 में लिया हिस्सा, जानें सबकुछ

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश को वैश्विक निवेश के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने की दिशा में प्रदेश सरकार लगातार प्रयास कर रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 19, 2026 2:16 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश को वैश्विक निवेश के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने की दिशा में प्रदेश सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी बीच आज यूपी के CM Yogi Adityanath ने जापान निवेश सम्मेलन 2026 में हिस्सा लिया। सम्मेलन के दौरान उत्तर प्रदेश को निवेश के एक मजबूत और भरोसेमंद केंद्र के तौर पर पेश किया गया। जापान निवेश सम्मेलन 2026 में उत्तर प्रदेश की भागीदारी को राज्य में विदेशी निवेश को बढ़ावा देने के लिहाज से अहम माना जा रहा है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

जापान निवेश सम्मेलन 2026 में क्या बोले CM Yogi Adityanath?

बता दें कि जापान निवेश सम्मेलन 2026 में CM Yogi Adityanath ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि “दोनों देशों की सोच और मूल्य एक जैसे हैं। भारत-जापान की साझेदारी विकास, टेक्नोलॉजी और समृद्धि के लिए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में, स्पष्ट नीतियों, नेक इरादों और पक्के इरादे के साथ उत्तर प्रदेश ने लगातार तरक्की की है।

आज यह भारत की टॉप तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और देश के विकास का इंजन बन गया है। पिछले नौ सालों में, हमने उत्तर प्रदेश के बजट, GSDP और प्रति व्यक्ति आय को तीन गुना करने में कामयाबी हासिल की है। महिलाओं की वर्कफोर्स में भागीदारी भी तीन गुना से ज़्यादा बढ़ी है।

हम एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहे हैं। उत्तर प्रदेश को इंफ्रास्ट्रक्चर, लॉजिस्टिक्स, औद्योगिक विकास और अच्छे शासन का फ़ायदा मिल रहा है। मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स और इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम और डेटा-सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर का लगातार विस्तार हो रहा है”।

निवेश के लिए तेजी से तैयार हो रहा यूपी

उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ वर्षों में औद्योगिक विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया है। एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट, औद्योगिक कॉरिडोर और बेहतर कनेक्टिविटी जैसी परियोजनाओं को निवेश आकर्षित करने के प्रमुख आधार के तौर पर देखा जा रहा है।

सरकार का प्रयास है कि निवेशकों को जमीन, कनेक्टिविटी, बिजली, लॉजिस्टिक्स और अन्य जरूरी सुविधाएं एक बेहतर कारोबारी माहौल के साथ उपलब्ध कराई जाएं। ये CM Ypgi Adityanath सरकार के प्रयासों का ही नतीजा है कि यूपी देश की तीसरी अर्थव्यवस्था बन चुका है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 10 September 2026

सितम्बर 9, 2026

Jharkhand News

सितम्बर 9, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 9, 2026

Anurag Dhanda

सितम्बर 9, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 9, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 9, 2026