---Advertisement---

CM Yogi Adityanath का जापान-सिंगापुर दौरा! यूपी को एक ट्रिलियन इकॉनमी बनाना लक्ष्य, निवेश को गति देकर खोलेंगे संभावनाओं के द्वार

CM Yogi Adityanath के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल 23 से 26 फरवरी तक जापान और सिंगापुर के दौरे के लिए रवाना हो रहा है। इस दौरान यूपी में निवेश को गति देने के लिए कई MoU साइन किए जाने की चर्चा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: फ़रवरी 17, 2026 1:56 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: यूपी की तस्वीर बदलने को प्रयासरत योगी सरकार लगातार निवेश को आकर्षित कर रही है। इसी क्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल चार दिवसीय विदेश दौरे पर जा रहा है। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल 2 दिन जापान और 2 दिन सिंगापुर में रहेगा। इस चार दिवसीय जापान और सिंगापुर दौरे का लक्ष्य निवेश आकर्षित करना है, ताकि प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी बनाने का उद्देश्य पूरा किया जा सके। सीएम योगी आदित्यनाथ के इस दौरे पर सबकी नजरें टिकीं हैं। यदि यूपी सरकार अपने प्रयासों में सफल रहती है, तो सूबे की तस्वीर बदलती नजर आएगी।

चार दिवसीय विदेश दौरे पर रवाना होंगे CM Yogi Adityanath

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 फरवरी से चार दिवसीय विदेश यात्रा के लिए रवाना होंगे। इस दौरान सीएम योगी के नेतृत्व वाला प्रतिनिधिमंडल 23, 24 फरवरी को सिंगापुर और 25, 26 फरवरी को जापान में रहेगा। इसमें मुख्यमंत्री के साथ वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, औद्योगिक विकास मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी, अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद व सचिव अमित सिंह शामिल हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाला प्रतिनिधिमंडल दोनों देशों से निवेश आकर्षित कर यूपी की तस्वीर बदलने की कोशिश करेगा। इसमें ऑटोमोबाइल, सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स, बायोटेक्नोलॉजी, नवीकरणीय ऊर्जा, लॉजिस्टिक्स जैसे सेक्टर हैं जिसमें निवेश आकर्षित करने की कोशिश है।

यूपी को एक ट्रिलियन इकॉनमी बनाना लक्ष्य!

योगी सरकार का लक्ष्य है कि यूपी की अर्थव्यवस्था एक ट्रिलियन हो जाए। इसके लिए निवेश को तगड़ी रफ्तार दी जा रही है। लगातार यूपी में विकास के कार्य किए जा रहे हैं। अस्पताल, शिक्षण संस्थान, व्यापारिक प्रतिष्ठानों आदि को प्रोत्साहित किया जा रहा है। ऐसा कर सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार लगातार अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में प्रयास कर रही है। इसी क्रम को रफ्तार देते हुए मुख्यमंत्री के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल जापान और सिंगापुर जैसे देश के दौरे पर जा रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस दौरे का हासिल क्या होता है। साथ ही इस पर भी नजरें रहेंगी कि योगी सरकार विदेशी सरजमी से कितना निवेश लेकर आती है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026