---Advertisement---

विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ महाभियान की CM Yogi Adityanath ने की शुरुआत, लोगों से की ये खास अपील

CM Yogi Adityanath: विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री राज्य के लोगों को जन संदेश देते हुए दिखे। इस दौरान क्या कहा है जो चर्चा में है। आइए जानते हैं आखिर प्रदेश के विकास को लेकर किस तरह से मुख्यमंत्री ने बात की है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 5, 2026 1:53 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश का विकास हो सके इसके लिए सीएम योगी आदित्यनाथ किसी भी मौके पर पीछे नहीं रहते हैं। वहीं इस सब के बीच विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर भी उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए लोगों को वृक्षारोपण के महत्व को समझाते हुए नजर आए। इसके साथ ही प्रदेश में ‘एक पेड़ मां के नाम’ महाअभियान की शुरुआत की है। इस दौरान उन्होंने बताया कि आखिर क्या करने से राज्य का विकास हो सकता है और लोगों से खास अपील करते हुए दिखे हैं।

CM Yogi Adityanath ने बताया ‘एक पेड़ मां के नाम’ महाभियान के मायने

सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्स प्लेटफॉर्म पर कहा, “आज विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ महाभियान के अंतर्गत प्रदेशव्यापी वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ होगा। लखनऊ में ‘महर्षि चरक औषधि वन’ की स्थापना, उत्तर प्रदेश स्वच्छ वायु प्रबंध परियोजना की लॉन्चिंग, वृक्षारोपण महाभियान-2026 के ‘लोगो’ का अनावरण तथा प्रदेश में 100 आर्द्रभूमियों की अधिसूचना जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से प्रकृति संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन के संकल्प को नई गति मिलेगी।”

स्वच्छ और समृद्ध उत्तर प्रदेश के निर्माण में सहभागी को लेकर क्या बोले सीएम योगी

वहीं इसके साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा, “इसके उपरांत मां पाटेश्वरी की पावन धरा बलरामपुर में विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास के माध्यम से जनकल्याण और विकास की यात्रा को नई दिशा प्राप्त होगी। आइए, एक पौधा रोपकर मातृभूमि, मातृशक्ति एवं प्रकृति के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करें और हरित, स्वच्छ और समृद्ध उत्तर प्रदेश के निर्माण में सहभागी बनें।”

9 साल में सीएम योगी की पर्यावरण को लेकर अहम पहल

बता दे कि सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में विगत 9 वर्षों में वन महोत्सव के अवसर पर संचालित वृक्षारोपण अभियानों के माध्यम से प्रदेश सरकार ने 242 करोड़ से अधिक पौधों का रोपण कर जनभागीदारी आधारित पर्यावरण संरक्षण अभियान को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया है। यह कदम निश्चित तौर पर सराहनीय है और इसकी जीतने की तारीफ की जाए कम है। पर्यावरण को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ की भागीदारी निश्चित तौर पर उत्तर प्रदेश में रह रहे लोगों के लिए एक प्रेरणा से कम नहीं है।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

BAPS

सितम्बर 8, 2026

Akriti Chaudhary

सितम्बर 8, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 7, 2026

Punjab News

सितम्बर 7, 2026

Rashifal 8 September 2026

सितम्बर 7, 2026

Rain Alert 8 September 2026

सितम्बर 7, 2026