CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ किया। लखनऊ के लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने निगम के पोर्टल और वेबसाइट की शुरुआत के साथ उसके लोगो का भी अनावरण किया।
सरकार का कहना है कि इस नई व्यवस्था का उद्देश्य आउटसोर्स कर्मचारियों के हितों की रक्षा, सेवा-सुरक्षा और मानव संसाधन प्रबंधन में पारदर्शिता लाना है। माना जा रहा है कि इससे बड़ी संख्या में लोगों को फायदा पहुंचेगा। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।
CM Yogi Adityanath ने आउटसोर्स सेवा निगम का किया शुभारंभ
बता दें कि CM Yogi Adityanath ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “सभी आउटसोर्स कार्मिकों को उनकी मेहनत का उचित मानदेय प्राप्त हो, उन्हें सामाजिक सुरक्षा की गारंटी प्राप्त हो। कोई घटना-दुर्घटना होने पर वे अकेले न हों, बल्कि उनके साथ एक कवर भी हो।
सभी आउटसोर्स कार्मिकों को उनकी मेहनत का उचित मानदेय प्राप्त हो, उन्हें सामाजिक सुरक्षा की गारंटी प्राप्त हो। कोई घटना-दुर्घटना होने पर वे अकेले न हों, बल्कि उनके साथ एक कवर भी हो।
इन्हीं उद्देश्यों की पूर्ति की दिशा में संपूर्ण आउटसोर्स मानव संसाधन प्रबंधन के डिजिटल एकीकरण हेतु… pic.twitter.com/LVN8BGpxee
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 2, 2026
इन्हीं उद्देश्यों की पूर्ति की दिशा में संपूर्ण आउटसोर्स मानव संसाधन प्रबंधन के डिजिटल एकीकरण हेतु उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (UPCOS) का आज लखनऊ में शुभारंभ किया। इस अवसर पर UPCOS के पोर्टल, वेबसाइट एवं ‘लोगो’ का अनावरण करने के साथ ही आउटसोर्स कार्मिकों को चेक वितरण भी हुआ। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से पूर्व प्राप्त इन उपहारों के लिए सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं”।
शुभारंभ के बाद क्या बोले सीएम योगी
अपने संबोधन के दौरान CM Yogi Adityanath ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा और राज्य में दिख रही प्रगति, अलग-अलग भूमिकाओं में काम करने वाले लोगों की कोशिशों और योगदान से ही संभव हो पाई है।
Lucknow, Uttar Pradesh: Chief Minister Yogi Adityanath says, “The development journey of Uttar Pradesh under the leadership of Prime Minister Narendra Modi and the progress visible in the state have been made possible through the efforts and contributions of people working in… pic.twitter.com/837KOMIaxg
— IANS (@ians_india) September 2, 2026
चाहे वे शहरी निकायों में सफाई कर्मचारी हों या प्रशासन के अलग-अलग कामों में लगे कर्मचारी चाहे वे स्थायी हों या आउटसोर्स किए गए। सभी की कोशिशों ने राज्य की प्रगति में योगदान दिया है”।







