CM Yogi Adityanath के नेतृत्व में कनेक्टिविटी प्रदेश बना UP! दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे उद्घाटन के बाद कई जिलों की बढ़ेगी चकाचौंध

CM Yogi Adityanath के नेतृत्व वाली सरकार की कुशल नीतियों की बदौलत यूपी आज कनेक्टिविटी प्रदेश बनने की दिशा में अग्रसर है। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन भी हो गया है जो यूपी के कई जनपदों की तस्वीर बदलेगा।

CM Yogi Adityanath

Picture Credit: गूगल (सांकेतिक तस्वीर)

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश की तस्वीर पिछले वर्षों में बदली है। कनेक्टिविटी की बात करें तो सूबा नित नए आयाम स्थापित कर रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार यूपी को कनेक्टिविटी प्रदेश बनाने की कोई कसर नहीं छोड़ रही है। आज उत्तर प्रदेश में 7 एक्सप्रेसवे संचालित, तो 15 विकास के विभिन्न चरणों मे हैं।

इसके साथ ही दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन यूपी के कई जिलों की किस्मत खोलने जा रहा है। बागपत, बड़ौत, शामली, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर से होते हुए दिल्ली को देहरादून से जोड़ने वाला ये एक्सप्रेसवे इन जिलों की तस्वीर बदलेगा। सीएम योगी आदित्यनाथ की कुशल नीतियों की बदौलत यहां संभावनाओं के द्वार खुलेंगे जिसका लाभ जनता को होगा।

यूपी को कनेक्टिविटी प्रदेश बना रहे CM Yogi Adityanath

मुख्यमंत्री अपनी कुशल नीतियों की बदौलत यूपी को कनेक्टिविटी प्रदेश बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रहे हैं। प्रदेश में सड़कों का जाल बिछ रहा है। वर्तमान समय की बात करें तो यूपी के विभिन्न हिस्सों में 7 एक्सप्रेसवे संचालित हो रही हैं। 15 ऐसे एक्सप्रेसवे जहां विकास कार्य विभिन्न चरणों में पहुंचा है।

इसके अलावा यूपी में 17 एयरपोर्ट भी संचालित हैं। इनमें 5 अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट शामिल हैं। ये दर्शाता है कि सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार किस हद तक कनेक्टिविटी को गति देने की दिशा में प्रयासरत है। इससे प्रदेशवासियों के लिए संभावनाओं के द्वार खुल रहे हैं और सूबे की अर्थव्यवस्था भी मजहबूत हो रही है।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे उद्घाटन के बाद कई जिलों की बढ़ेगी चकाचौंध!

बहुप्रतिक्षित दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन आज हो गया है। 212 किमी लंबा ये 6-लेन एक्सप्रेसवे अक्षरधाम से शुरू होकर यूपी के कई जिलों से गुजरते हुए देहरादून तक पहुंचेगा। बागपत, बड़ौत, शामली, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर जैसे जिले प्रमुख हैं जहां से दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे गुजरना है। इस एक्सप्रेसवे पर वाहनों के संचालन के बाद से जिलों की तस्वीर बदल जाएगी।

दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे यूपी को सीधे तौर पर दिल्ली-मेरठ, दिल्ली-मुंबई और दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे से जोड़ेगा। इससे लोगों का आवागमन आसान होगा। कनेक्टिविटी को गति मिलेगी। ऐसी स्थिति निवेश बढ़ेगा और अवसरों के द्वार खुलेंगे। इसके अलावा स्वरोजगार के अवसरों का सृजन भी होगा जो बड़े पैमाने पर लोगों को लाभान्वित करेगा।

Exit mobile version