जरूरतमंदों तक आयुष्मान कार्ड की पहुंच सुनिश्चित कर रही CM Yogi Adityanath की सरकार, स्वास्थ्य सुविधाओं को भी दिया बढ़ावा

CM Yogi Adityanath के नेतृत्व वाली यूपी सरकार राज्य में लगातार स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार कर रही है। इस दिशा में हर जरूरतमंदों तक आयुष्मान कार्ड की पहुंच सुनिश्चित की जा रही है।

CM Yogi Adityanath

Picture Credit: गूगल (सांकेतिक तस्वीर)

CM Yogi Adityanath: यूपी में लगातार स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। इस क्रम में तमाम ऐसी नीतियां अपनाई गई हैं जिसका सीधा लाभ जनता तक पहुंचे। धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुके सरकार इसका भी बखूबी ख्याल रख रही है। इसी क्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी स्वास्थ्य विभाग की प्रतिबद्धता सुनिश्चित की है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि सरकार हर जरूरतमंदों तक आयुष्मान कार्ड की पहुंच सुनिश्चित कर रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार ने सूबे में स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ावा दिया है, ताकि किसी को असुविधा न हो।

आयुष्मान कार्ड की पहुंच सुनिश्चित कर रही CM Yogi Adityanath की सरकार!

राज्य के हर जरूरतमंदों तक योगी सरकार आयुष्मान कार्ड की पहुंच सुनिश्चित कर रही है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसको लेकर अपने सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई है। गोरखपुर में जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश भी जारी किए। उन्होंने कहा कि “हर जरूरतमंद एवं पात्र व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बनवाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि उन्हें इलाज के लिए किसी प्रकार की परेशानी न हो। धन के अभाव में किसी का भी उपचार नहीं रुकना चाहिए।” ये योगी सरकार की प्राथमिकता को दर्शाता है। सरकार ये सुनिश्चित कर रही है कि किसी भी व्यक्ति का इलाज धन के अभाव में मत रुके।

स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार कर दिया बढ़ावा

योगी सरकार ने यूपी में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार कर इसे बढ़ावा दिया है। प्रदेश के हर जनपद में मेडिकल कॉलेज की नींव रखे जाने का लक्ष्य है। इस दिशा में तेजी से काम चल रहा है। जिला संयुक्त चिकित्सालयों में तमाम आधुनिक सुविधाएं बढ़ रही हैं। मंडल स्तर पर अस्पतालों के निर्माण हो रहे हैं। सीएचसी व अन्य छोटे चिकित्सा केन्द्रों पर भी सीएम योगी आदित्यनाथ की पैनी नजरे हैं। ये दर्शाता है कि कैसे योगी सरकार ने प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार कर इसे बढ़ावा दिया है। इससे आम जनमानस को सीधा लाभ है और वे अच्छी इलाज पा रहे हैं।

Exit mobile version