---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: ‘अंधकार पर प्रकाश…’ यूनेस्को ने दिवाली को घोषित किया विश्व धरोहर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जताई खुशी; जानें सुबकुछ

CM Yogi Adityanath: वैसे तो दीपावली किसी पहचान का मोहताज नहीं है। दुनियाभर में इस त्योहार को धूमधाम से मनाया जाता है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: दिसम्बर 10, 2025 4:23 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: वैसे तो दीपावली किसी पहचान का मोहताज नहीं है। दुनियाभर में इस त्योहार को धूमधाम से मनाया जाता है। इसी बीच यूनेस्को ने दिवाली को विश्व धरोहर घोषित कर लिया दिया है। जिसके बाद पीएम मोदी, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपनी खुशी जाहिर की है, साथ ही अपने एक्स हैंडल से इसकी जानकारी भी दी है। बता दें हर भारतीय दिवाली को बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है। दीवाली के दिन है भगवान श्री राम रावण का वध करके अयोध्या लौटे थे। तभी अयोध्यावासियों ने दीप जलाकर प्रभु श्री राम, सीता माता और लक्ष्मण जी का स्वागत किया था। सीएम योगी के अलावा पीएम मोदी ने भी अपनी खुशी जाहिर की है।

दिवाली को विश्व धरोहर घोषित होने पर CM Yogi Adityanath ने किया ट्वीट

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में दीपावली का शामिल होना, अंधकार पर प्रकाश और नई शुरुआत का उत्सव मनाने वाले त्योहार की गौरवपूर्ण मान्यता है। उत्तर प्रदेश के लिए यह सम्मान विशेष रूप से सार्थक है।

प्रभु श्री राम की पावन भूमि अयोध्या ही वह स्थान है जहाँ पहली बार दीपावली मनाई गई थी। यह वैश्विक मान्यता माननीय प्रधानमंत्री श्री narendra modi जी के नेतृत्व में भारत के बढ़ते सांस्कृतिक कद को दर्शाती है। अयोध्या का शाश्वत प्रकाश मानवता को सत्य और सद्भाव की ओर अग्रसर करता रहे”।

पीएम मोदी ने भी ट्वीट कर जताई खुशी

इस खबर के बाद पीएम मोदी ने भी ट्वीट कर खुशी जाहिर की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “भारत और दुनिया भर के लोग रोमांचित हैं। हमारे लिए, दीपावली हमारी संस्कृति और लोकाचार से बहुत गहराई से जुड़ी हुई है। यह हमारी सभ्यता की आत्मा है। यह प्रकाश और धार्मिकता का प्रतीक है।

यूनेस्को की अमूर्त विरासत सूची में दीपावली के शामिल होने से इस त्यौहार की वैश्विक लोकप्रियता और भी बढ़ जाएगी। प्रभु श्री राम के आदर्श हमें अनंत काल तक मार्गदर्शन करते रहें”। जानकारी के मुताबिक यूनेस्को छठ महापर्व को भी विश्व धरोहर के रूप में मंजूरी दे सकता है। हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

PM Modi

अगस्त 2, 2026

Punjab News

अगस्त 2, 2026

Rashifal 2 August 2026

अगस्त 1, 2026

Rain Alert 2 Aug 2026

अगस्त 1, 2026

कल का मौसम 2 Aug 2026

अगस्त 1, 2026

Delhi Viral Video

अगस्त 1, 2026