---Advertisement---

प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर CM Yogi Adityanath ने ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर किया सम्मानित, कहा ‘देशभर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार…’

CM Yogi Adityanath: पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर एक दीया जलाकर इस अभियान को सफल बनाते हुए मुख्यमंत्री ने कई तस्वीरें शेयर की है। इस दौरान क्या कहा। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 18, 2026 3:57 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर उन्हें शुभकामनाएं दी गई है और ऐसे में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम भी अलग-अलग हिस्सों में लोगों के द्वारा की गई है। वहीं इस खास मौके पर प्रधानमंत्री को ख़ास सम्मान देते हुए लखनऊ में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिरकत की। इस दौरान एक दीया को प्रज्वालित करते हुए दिखे। सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें शेयर करते हुए आखिर सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से क्या कहा गया है। आइए जानते हैं और क्यों यह कार्यक्रम देश भर में प्रधानमंत्री को चाहने वाले लोगों के लिए खास है।

‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कई तस्वीरों को शेयर करते हुए कैपश्न में कहा, “आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर आज लखनऊ स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।आदरणीय प्रधानमंत्री जी का यशस्वी नेतृत्व एवं मार्गदर्शन देश को सदैव प्राप्त होता रहे, इस मंगलकामना के साथ ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान देशभर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर रहा है।”

सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी के जन्मदिन को बनाया स्पेशल

आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम को सफल बनाते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिया प्रज्वलित करते हुए प्रधानमंत्री की लंबी आयु की कामना की है और जिस तरह से सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने को लेकर बात की वह चर्चा में है। ना सिर्फ सीएम योगी बल्कि प्रधानमंत्री के चाहने वाले सभी लोगों ने दीया जलाकर पीएम मोदी के दीर्घायु की कामना की है। इतना ही नहीं पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर सेवा संकल्प अभियान की भी शुरुआत की गई जिसके जरिए लोगों ने अपनी जिंदगी में नेकदिली के लिए खुद को संकल्पित किया है।

वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी सेवा संकल्प अभियान में हिस्सा लिया था और पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी थी। उत्तर प्रदेश के विकास के लिए लगातार मुख्यमंत्री की तरफ से काम किया जा रहा है।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

नवम्बर 8, 2026

Punjab News

नवम्बर 8, 2026

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 8, 2026

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 8, 2026

Delhi Pollution 

नवम्बर 8, 2026

Rashifal 8 November 2026

नवम्बर 7, 2026