क्या है CM Yogi Adityanath का ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना, रक्षाबंधन से पहले विशेष बसों को किया गया फ्लैग-ऑफ

CM Yogi Adityanath: 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को किसी भी तरह की कोई परेशानी यात्रा मिलना हो इसके लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तरफ से खास पहल की शुरुआत की गई। आइए जानते हैं।

CM Yogi Adityanath

Photo Credit- Google CM Yogi Adityanath

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश में महिलाओं के विकास को हर संभव तवज्जो जाता है और ऐसे में मुख्यमंत्री के तरफ से कई कल्याणकारी कदम उठाए जाते हैं। इस सबके बीच राखी के मौके पर फ्री बस की सुविधा उत्तर प्रदेश के बहनों और बेटियों को सीएम योगी की तरफ से मिला है। लखनऊ में लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा का शुभारंभ किया गया जिसके अंतर्गत प्रदेश की 60 वर्ष से अधिक आयु की माता बहनों को निशुल्क बस यात्रा की सुविधा मिलने वाली है। इस बारे में बात करते हुए आखिर सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से क्या कहा गया। आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में क्या है।

रक्षाबंधन पर सीएम योगी आदित्यनाथ का विशेष सौगात

इस कार्यक्रम में शिरकत करते हुए सीएम योगी आदित्य ने कहा कि “जब भी महिला स्वावलंबन की बात होती है तब हम सब लोग माता अहिल्याबाई होल्कर का नाम बड़ी श्रद्धा से लेते हैं। 27 अगस्त से 29 अगस्त को हर बेटी बहन और माता अपने एक सह यात्री के साथ उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों तथा सिटी बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगे। महिला सशक्तिकरण को लेकर काम करने में सीएम योगी कभी भी पीछे नहीं रहते हैं और हर संभव महिलाएं आत्मनिर्भर बन सके इसके लिए काम करते रहे हैं।

क्या है ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना जिसका CM Yogi Adityanath ने किया शुभारंभ

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि “आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार की हर योजना, हर निर्णय और हर बजट नारी की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए समर्पित है। इसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए आज लखनऊ में प्रदेश की 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की माताओं-बहनों को निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान करने वाली ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना का शुभारंभ कर विशेष बसों को फ्लैग-ऑफ किया। साथ ही, रक्षाबंधन के पावन पर्व पर 3 दिनों तक @UPSRTCHQ की सभी बसों में माताओं, बहनों एवं बेटियों को एक सहयात्री सहित निःशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध रहेगी। समस्त मातृशक्ति को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।”

 

 

 

Exit mobile version