---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: एलपीजी की कालाबाजारी को लेकर योगी सरकार सख्त, दिए ये महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश; समझे इसके मायने

CM Yogi Adityanath: मीडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच भारत में भी एलपीजी का संकट गहराता हुआ दिख रहा है। जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 14, 2026 3:00 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: मीडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच भारत में भी एलपीजी का संकट गहराता हुआ दिख रहा है। कई राज्यों में सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतारे लगी हुई है। इसी बीच यूपी में एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिए गए है। केंद्र सरकार द्वारा लगातार यह कहा जा रहा है कि एलपीजी की कैसे प्रकार की कमी नहीं है। इसके बाद भी सिलेंडर लेने के लिए लंबी-लंबी लाइने देखने को मिल रही है। जिसके देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार ने कालाबाजारी रोकने के लिए अधिकारियों के लिए कुछ जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए गए है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

एलपीजी की कालाबाजारी को लेकर योगी सरकार सख्त

उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कुशल नेतृत्व और सख्त प्रशासनिक प्रबंधन में प्रदेश में पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी रखी जा रही है।

एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए निरीक्षण, छापेमारी और कंट्रोल रूम की सक्रियता के माध्यम से पारदर्शी व निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है”। राज्य सरकार की तरफ से लोगों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर दिया गया है।

CM Yogi Adityanath सरकार ने अधिकारियों के लिए जारी किए जरूरी दिशा-निर्देश

दी जानकारी के अनुसार एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी पर सरकार का कड़ा प्रहार, प्रदेशभर में 1483 स्थानों पर निरीक्षण व छापेमारी, कालाबाजारी के मामलों में 24 एफआईआर दर्ज और 6 आरोपी गिरफ्तार।

4108 एलपीजी वितरकों के माध्यम से उपभोक्ताओं को बुकिंग के अनुरूप रिफिल की निर्बाध आपूर्ति की गई सुनिश्चित। आपूर्ति व्यवस्था की सतत निगरानी हेतु प्रदेश व जनपद स्तर पर 24 घंटे कंट्रोल रूम तथा प्रशासनिक टीमें लगातार सक्रिय है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मई 15, 2026

Punjab News

मई 15, 2026

Punjab News

मई 15, 2026

Punjab News

मई 15, 2026

Rashifal 16 May 2026

मई 15, 2026

कल का मौसम 16 May 2026

मई 15, 2026