---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश पर्यटन को मिलेगा नया आयाम, लखनऊ के इस लोकेशन पर ले सकेंगे हाईटेक डबल-डेकर फूड ट्रक का अनुभव, जानें सबकुछ

CM Yogi Adityanath: यह कहना गलत नहीं होगा कि यूपी एक टूरिस्ट हब बन चुका है और रिकॉर्डतोड़ पर्यटक यहां पहुंच रहे है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 11, 2026 3:09 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पर्यटन और खानपान के अनुभव को एक नई पहचान देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। CM Yogi Adityanath के नेतृत्व में राज्य सरकार पर्यटन को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने पर लगातार जोर दे रही है। इसी बीच अब लखनऊ घूमने आने वाले लोगों को एक अलग अनुभव होने जा रहा है। इसकी जानकारी खुद सीएम योगी के मुख्य सलाहकार अवनीश के अवस्थी ने अपने एक्स हैंडल के माध्यम से दी है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

लखनऊ के इस लोकेशन पर मिलेगा डबल-डेकर फूड ट्रक का अनुभव

बता दें कि CM Yogi Adityanath के मुख्य सलाहकार अवनीश के अवस्थी ने अपने एक्स हैंडल पर जानकारी देते हुए लिखा कि “उत्तर प्रदेश पर्यटन अब नए और आधुनिक अनुभवों के साथ आगे बढ़ रहा है। लखनऊ के नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान, गोमती रिवर फ्रंट और मरीन ड्राइव पर शुरू होने वाले हाईटेक डबल-डेकर फूड ट्रक स्थानीय स्वाद के साथ आधुनिक सुविधाओं और बेहतर पर्यटन अनुभव का नया आकर्षण बनेंगे।

यूपी सरकार  की यह पहल पर्यटन को नई पहचान देने के साथ-साथ लखनऊ की खूबसूरती और रौनक को भी नई ऊंचाई देगी। बदल रहा है उत्तर प्रदेश, बढ़ रहा है पर्यटन।

इन जगहों पर होगा संचालन

जानकारी के मुताबिक हाईटक डबल-डेकर फूड ट्रक के साथ पर्यटकों को स्थानीय स्वाद, आधुनिक सुविधाएं और सांस्कृतिक अनुभव का अनूठा संगाम, स्थानीय स्वाद, आधुनिक डिजिटल सेविधाएं, समृद्ध सांस्कृतिक अनुभव होगा। पहले चरण में नवाब वाजिद अली शाह, गोमती रिवर फ्रंट, मरीन ड्राइव में ये हाईटेक डबल-डेकर फूड ट्रक लगाए जाएंगे। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कई अन्य जगहों पर भी हाईटक डबल-डेकर फूड ट्रक लगाई जाएगी। जिससे राज्य के लोगों को एक सुखद अनुभव मिल सके।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jharkhand News

अगस्त 12, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 12, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 12, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 12, 2026