---Advertisement---

ब्रिक्स देशों के साथ बिजनेस कर CM Yogi Adityanath ने वैश्विक मंच पर लहराया परचम, जानिए यूपी ने किस तरह स्थापित किया कीर्तिमान

CM Yogi Adityanath: वैश्विक मंच पर उत्तर प्रदेश की स्थिति को बेहतर करने के लिए लगातार काम कर रही सरकार ने एक नए इतिहास को दर्ज किया है। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर जो चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 21, 2026 4:35 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के विकास को लेकर सरकार किस तरह काम कर रही है यह बताने की जरूरत नहीं है। स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क या फिर कोई और सीएम योगी आदित्यनाथ इसे लेकर लगातार काम करते हैं। वहीं इस सबके बीच अब बिजनेस में वह नया कीर्तिमान स्थापित कर चुके हैं। इसकी जानकारी यूपी सरकार ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को दी है। आइए जानते हैं उत्तर प्रदेश किस तरह से इतिहास दर्ज करने के लिए तैयार है और सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर बिजनेस के मामले में राज्य का विकास संभव हो सका है जहां वैश्विक मंच पर दबदबा दिखा है।

CM Yogi Adityanath का बिजनेस में देखें कमाल

यूपी गवर्नमेंट की तरफ से इसकी जानकारी दी गई जहां बताया गया कि “ब्रिक्स एमएसएमई फॉर्म वैश्विक मंच पर यूपी का कीर्तिमान जहां ब्रिक्स देशों के साथ 5.36 डॉलर बिलियन का व्यापार हुआ है। इसके साथ ही 95 लाख से ज्यादा एमएसएमई इकाइयों के साथ रोजगार देने में उत्तर प्रदेश ने अग्रणी भूमिका निभाई है। एक जनपद एक उत्पाद को वैश्विक उड़ान मिली है।”

देखें किस तरह उत्तर प्रदेश ने वैश्विक आर्थिक में दर्ज कराई मजबूत उपस्थिति

सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार 96 लाख से ज्यादा एमएसएमई इकाइयों के साथ रोजगार सृजन और उद्यमिता को नई गति दे रहा है। इसके साथ ही ब्रिक्स देशों के साथ 5.36 बिलियन डॉलर का व्यापार करना वाकई अपने आप में एक कीर्तिमान से कम नहीं है। उत्तर प्रदेश ने वैश्विक आर्थिक में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है।

वैश्विक मंच पर देखें सीएम योगी आदित्यनाथ का दबदबा

निश्चित तौर पर ब्रिक्स देश के साथ इस एमएसएमई फोरम से वैश्विक मंच पर उत्तर प्रदेश विकास की ओर आगे बढ़ गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य हर दिन नए इतिहास को दर्ज करने के लिए तत्पर है जो निश्चित तौर पर सराहनीय है। यह बताता है कि सीएम योगी आदित्यनाथ किस तरह से उत्तर प्रदेश को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Pan Masala Packaging

अगस्त 12, 2026

Jharkhand Protest

अगस्त 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026