---Advertisement---

CM Yogi Adityanath की सरकार हुई सख्त! गोरखपुर, बहराइच के साथ इन जिलों में जमीन खरीदने वालों के लिए बदले नियम, जानें क्या हुआ ऐलान?

CM Yogi Adityanath के नेतृत्व वाली सरकार ने नेपाल से सीमा साझा करने वाले जिलों में जमीन की रजिस्ट्री के दौरान पैन कार्ड अनिवार्य कर दिया है। ये कदम वित्तिय लेन-देन से जुड़े मामलों में पारदर्शिता बढ़ाएगी।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: फ़रवरी 6, 2026 4:38 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: यूपी सरकार ने नेपाल से सीमा साझा करने वाले जिलों में जमीन की खरीदारी से जुड़े कुछ नियमों में बदलाव किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने बड़ा ऐलान करते हुए नेपाल सीमा से सटे जिलों में अचल सम्पत्ति की खरीद के लिए पैन कार्ड अनिवार्य कर दिया है।

इससे खरीदारों को फॉर्म 60 भरने की जरूरत नहीं होगी। यूपी सरकार ने ये कदम सूझ-बूझ के साथ उठाया है। दरअसल, इससे पूर्व गोरखपुर, श्रावस्ती, बहराइच, महाराजगंज समेत अन्य कुछ जिलों में बेनामी संपत्ति और फर्जी नामों से संपत्ति खरीदने की शिकायतें सामने आती रही हैं। इसी कड़ी में सरकार ने सख्ती के साथ नया बदलाव किया गया है।

गोरखपुर, बहराइच के साथ इन जिलों में जमीन खरीदने वालों के लिए बदले नियम

योगी सरकार ने नेपाल से सीमा साझा करने वाले यूपी के कई जनपदों में जमीन खरीदारी के नियम में कुछ बदलाव किए हैं। इसमें गोरखपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, महाराजगंज और बलरामपुर जैसे जिले शामिल हैं। यहां जमीन खरीदने वालों के लिए अब पैन कार्ड देना अनिवार्य होगा।

महानिरीक्षक निबंधन नेहा शर्मा ने इस संबंध में आधिकारिक निर्देश जारी किए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया है कि ये कदम वित्तीय अपराध रोकने और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए उठाए गए हैं। सरकार के इस ऐलान के साथ ही जमीन की रजिस्ट्री के दौरान ‘फॉर्म 60’ का विकल्प समाप्त और पैन कार्ड अनिवार्य हो गया है।

यूपी CM Yogi Adityanath की सरकार ने क्यों बदले नियम?

सूबे की योगी सरकार ने भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की दिशा में कदम उठाते हुए नेपाल सीमा से सटे जिलों में जमीन खरीदारी को लेकर नियम बदले हैं। पहले फॉर्म 60 भरकर जमीन की रजिस्ट्री होती थी जिसके चलते बेनामी संपत्ति और फर्जी नामों से संपत्ति खरीदने की शिकायतें आती थीं।

हालांकि, अब पैन कार्ड अनिवार्य होने के बाद आयकर विभाग वित्तीय लेन देन पर नजर रखेगा। ऐसी स्थिति में वित्तिय धोखाधड़ी पर पूर्णत: लगाम लगेगा। नए नियम जमीन खरीद से जुड़े मामलों में पारदर्शिता बढ़ाएंगे जिससे आम लोगों को राहत मिलेगी।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026