---Advertisement---

CM Yogi Adityanath मेरठ को जल्द दे सकते हैं स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की सौगात, यूपी के युवाओं को खेल क्रांति से मिलेंगे कई लाभ; पढ़ें पूरी डिटेल

CM Yogi Adityanath: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पश्चिम यूपी के मेरठ को जल्द ही आलीशान स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का तोहफा देने वाले हैं। यूपी की डबल इंजन की सरकार के इस कदम से प्रदेश के युवाओं को जबरदस्त लाभ होगा।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 25, 2026 2:59 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में तेजी से विकसित राज्य बनाने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। यूपी में डबल इंजन की सरकार पूरी संवेदना और सेवा भाव के साथ प्रदेश के हर वर्ग को विकास के साथ जोड़ने का प्रयास कर रही है। बीजेपी यानी भारतीय जनता पार्टी की सरकार राज्य के युवाओं को खेलों से भी कनेक्ट करने की कोशिश कर रही है। यूपी सरकार जल्द ही पश्चिम यूपी के मेरठ को बड़ी सौगात दे सकती है। सीएम योगी ने इस संबंध में बड़ी जानकारी साझा की है।

CM Yogi Adityanath ने दी खास जानकारी

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘मेरठ में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का निर्माण हो चुका है, मई-जून में उसका लोकार्पण करेंगे। हमने गत वर्ष ही उसमें पाठ्यक्रम प्रारंभ कर दिए थे। अब हमने तय किया है कि कमिश्नरी स्तर पर एक-एक स्पोर्ट्स कॉलेज का निर्माण करेंगे और स्पोर्ट्स कॉलेज को किसी एक खेल के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में डेवलप करेंगे।’

बीते दिन अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को नियुक्ति-पत्र व पुरस्कार राशि के वितरण हेतु लखनऊ में कार्यक्रम आयोजित किया गया। यूपी की डबल इंजन की सरकार प्रदेशभर की प्रतिभाओं का पूरा सम्मान कर रही है।

सीएम योगी आदित्यनाथ हर गांव, हर ब्लॉक पर दे रहे हैं युवाओं को बड़ी सौगात

लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘युवा शक्ति अनुशासन और कर्तव्य निष्ठा के साथ-साथ राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की भी एक महत्वपूर्ण कड़ी होती है। गत 9 वर्ष में हमारी सरकार ने खिलाड़ियों को 200 करोड़ रुपये इंसेंटिव के रूप में उपलब्ध करवाए हैं। आज हर गांव, हर ब्लॉक स्तर पर खेलो इंडिया के केंद्र स्थापित हो रहे हैं। खेल हमें गिरना, उठना और फिर जीतना सिखाता है, जो गिरेगा, वही उठेगा और जो उठेगा वही जीतेगा।’

उन्होंने कहा, ‘उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य है जिसने सरकारी सेवाओं में खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी है। वीरवर लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार की राशि को अब बढ़ाने का समय आ गया है। देश के अंदर चौका और छक्का कहीं भी लगे, लेकिन वह बल्ला उत्तर प्रदेश के अंदर मेरठ में बनता है।’

मेरठ स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी से युवाओं को होंगे कई फायदे

गौरतलब है कि यूपी सरकार ने मेरठ स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद राज्य खेल विश्वविद्यालय के नाम से जाना जाएगा। यह मेरठ का सबसे बड़ा और आधुनिक स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी प्रोजेक्ट है, जिसका उद्देश्य खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय ट्रेनिंग और शिक्षा देना है। यूपी सरकार इसे 2 चरणों में विकसित करेगी। इसे लगभग 100 एकड़ क्षेत्र में बनाया गया है। इसकी कुल लागत की बात करें, तो करीब 400 से 700 करोड़ रुपये रहेगी। इसमें डिप्लोमा, ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई कराई जाएगी। साथ ही लगभग 12 खेलों में पढ़ाई और ट्रेनिंग भी दी जाएगी। ऐसे में प्रदेश के युवाओं को इससे काफी फायदा होगा।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mohan Yadav

मार्च 25, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 25, 2026

YouTuber Armaan Malik

मार्च 25, 2026

Mohan Yadav

मार्च 25, 2026

NHAI

मार्च 25, 2026

New Income Tax Rule 2026

मार्च 25, 2026