CM Yogi Adityanath का बड़ा कदम, चिकित्सा शिक्षा विभाग और विभिन्न विशेषज्ञों के साथ की समीक्षा बैठक, जानें सबकुछ

CM Yogi Adityanath ने लखनऊ में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग तथा विभिन्न विशेषज्ञों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की।

CM Yogi Adityanath

फाइल फोटो

CM Yogi Adityanath: बीते दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने लखनऊ में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग तथा विभिन्न विशेषज्ञों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक में उत्तर प्रदेश राज्य कैंसर टास्क फोर्स एवं उत्तर प्रदेश ट्रॉमा एवं इमरजेंसी नेटवर्क (UPTEN) की कार्ययोजनाओं की समीक्षा की।

साथ ही अधिकारियों को कुछ जरूरी दिशा-निर्देश भी दिया। बताते चले कि यूपी सरकार राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं पर फोकस कर रही है। जिसका साफ तौर पर असर देखने को मिल रहा है।

विभिन्न विशेषज्ञों के साथ CM Yogi Adityanath की समीक्षा बैठक

यूपी सरकार के कार्यालय द्वारा दी जानकारी के अनुसार “CM Yogi Adityanath जी ने आज लखनऊ में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग तथा विभिन्न विशेषज्ञों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक में उत्तर प्रदेश राज्य कैंसर टास्क फोर्स एवं उत्तर प्रदेश ट्रॉमा एवं इमरजेंसी नेटवर्क (UPTEN) की कार्ययोजनाओं की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि प्रदेश के प्रत्येक जनपद में चरणबद्ध रूप से कैंसर उपचार सुविधाओं का विकास किया जाए तथा प्रत्येक मंडल में आधुनिक कैंसर केंद्र स्थापित किए जाएं। उन्होंने कहा कि कैंसर की रोकथाम, समयबद्ध स्क्रीनिंग, शीघ्र निदान एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार पर विशेष ध्यान दिया जाए “।

‘गोल्डन ऑवर’ के भीतर उपचार कराया जाए – CM Yogi Adityanath

बताते चले कि CM Yogi Adityanath ने निर्देश दिए कि दुर्घटना अथवा अन्य गंभीर आपात स्थिति में घायल व्यक्ति को ‘गोल्डन ऑवर’ के भीतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश में एकीकृत ट्रॉमा एवं इमरजेंसी नेटवर्क विकसित किया जाए।

मुख्यमंत्री जी ने मेडिकल कॉलेजों, जिला अस्पतालों, ट्रॉमा केंद्रों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित करने, कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित डिजिटल रेफरल प्रणाली विकसित करने तथा एंबुलेंस, बेड उपलब्धता एवं उपचार सुविधाओं की रियल-टाइम मॉनीटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्गों एवं एक्सप्रेस-वे पर त्वरित आपात चिकित्सा व्यवस्था को भी सुदृढ़ करने पर बल दिया।

 

 

Exit mobile version