---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: UP में जननी सुरक्षा योजना के जरिए मातृत्व को मिल रहा संरक्षण, डबल इंजन की सरकार दे रही इतनी आर्थिक सहायता राशि

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जननी सुरक्षा योजना के जरिए मातृत्व को संरक्षण मिल रहा है। बीजेपी की सरकार महिलाओं को सुरक्षित प्रसव आर्थिक सहायता राशि प्रदान कर रही है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 18, 2026 3:06 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश अब बदल रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में सुशासन का सशक्त मॉडल, नया उत्तर प्रदेश बन रहा है। गत 9 सालों के दौरान राज्य ने विकास, विश्वास, सुरक्षा, सुव्यवस्था और सुशासन के नए आयाम स्थापित किए हैं। बीजेपी यानी भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली डबल इंजन की सरकार ने युवाओं को सरकारी नौकरी, महिलाओं को सशक्त बनाने के साथ वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा समेत कई हितकारी कार्यों को पूरा किया है। यूपी सरकार लगातार प्रदेश को विकसित यूपी बनाने की दिशा में अग्रसर है। ऐसे में भाजपा सरकार जननी सुरक्षा योजना के जरिए मातृत्व को संरक्षण प्रदान कर रही है।

सीएम योगी आदित्यनाथ महिलाओं को दे रहे इतनी आर्थिक सहायता

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लगातार प्रयास कर रही है। ऐसे में महिलाओं के लिए जननी सुरक्षा योजना काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। सुरक्षित प्रसव और स्वस्थ माताओं के साथ उत्तर प्रदेश सशक्त भविष्य की ओर बढ़ रहा है।

बता दें कि यह योजना 2005 में शुरू की गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर को कम करना है। योजना के तहत महिलाओं को सरकारी अस्पताल में सुरक्षित प्रसव के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। इस योजना के जरिए शहरी क्षेत्र में गर्भवती महिलाओं को 1000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है। आशा कार्यकर्ता के लिए 400 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाती है। वहीं, यूपी के ग्रामीण क्षेत्र में गर्भवती महिलाओं के लिए 1400 रुपये वित्तीय सहायता दी जाती है। आशा कार्यकर्ता को 600 रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलती है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बंगाल में टीएमसी को जमकर घेरा

वहीं, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पार्टी की ओर से पश्चिम बंगाल में भाजपा के लिए प्रचार-प्रसार में लगे हुए हैं। ऐसे में बीते दिन सीएम योगी ने जमकर टीएमसी यानी तृणमूल कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा, टीएमसी टेरर, माफिया और करप्शन की पर्याय है। करप्ट टीएमसी को हटाना है, बंगाल को फिर से भारत की कल्चरल कैपिटल बनाना है। रामपुरहाट विधान सभा क्षेत्र की जनता-जनार्दन का ये अपार स्नेह प्रमाण है कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

उन्होंने आगे कहा, ‘कांग्रेस, कम्युनिस्टों और टीएमसी ने अपनी तुष्टीकरण की ‘विनाशकारी नीति’ के चलते बंगाल की धरती को ‘मुल्ला-तुष्टीकरण’ की राजनीति का गढ़ बना दिया है। कोलकाता हाईकोर्ट ने टीएमसी की सरकार को कहा था, यूपी से बुलडोजर मंगा लो, गुंडों के उपचार का एकमात्र वही साधन बचा है। आज यूपी में उपद्रव नहीं, सड़कों पर नमाज नहीं, मस्जिदों से माइक की आवाज नहीं, गोकशी नहीं, लव जिहाद और लैंड जिहाद की घटना नहीं। बांग्लादेश में हिंदू मारा जाता है तो ये टीएमसी, कांग्रेस, कम्युनिस्ट मौन हो जाते हैं, लेकिन बीजेपी मौन नहीं होने वाली है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 19 April 2026

अप्रैल 18, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 18, 2026

Kangana Ranaut

अप्रैल 18, 2026

Lucknow News

अप्रैल 18, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 18, 2026

US-Iran-Ceasefire

अप्रैल 18, 2026