---Advertisement---

CM Yogi Adityanath के सरकारी आवास पर उत्तर प्रदेश के लोगों की लगी लंबी लाइन, जानिए ‘जनता दर्शन’ को लेकर क्या दिए निर्देश

CM Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री द्वारा आयोजित जनता दर्शन में अपनी समस्याएं लेकर उत्तर प्रदेश के नागरिक पहुंचे और इस दौरान उन्हें मदद का पूरा आश्वासन दिया गया। आइए जानते हैं किस तरह से सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 8, 2026 3:02 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश की सरकार लगातार जनता की सेवा के लिए तत्पर है और ऐसे में हर संभव मदद किया जा रहा है। वहीं इस सबके बीच अक्सर सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से जनता दर्शन का आयोजन किया जाता है। इस बार यह उनके लखनऊ के सरकारी आवास पर किया गया जिसमें बढ़ चढ़कर उत्तर प्रदेश के लोगों ने हिस्सा लिया। वहीं जनता दर्शन के बाद अधिकारियों को विशेष निर्देश दिया गया है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है जो चर्चा में है। किस तरह से सीएम योगी आदित्यनाथ अपनी जनता के लिए हर संभव मदद करने के लिए एकजुट नजर आए हैं।

CM Yogi Adityanath ने नागरिकों की समस्याओं पर किया चिंतन

उत्तर प्रदेश सीएम के x चैनल से इस बारे में जानकारी देते हुए कई तस्वीरें शेयर की गई है। जहां देखा जा सकता है कि जनता की समस्याओं को सीएम योगी आदित्यनाथ सुन रहे हैं और हर एक की परेशानियों पर गहन चिंतन करते हुए नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा गया, “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनी।”

सीएम योगी ने दिए जन समस्याओं को सुनकर ये निर्देश

इसके साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक जन समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी जनता दर्शन में आए लोगों की मदद करने में कभी भी पीछे नहीं रहते हैं और ऐसे में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया जाता है। लोग अपनी समस्याओं को दस्तावेज के साथ लेकर आते हैं और उसे मुख्यमंत्री के सामने रखते हैं। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का खास ख्याल रखा जाता है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ जनता की सेवा के लिए लगातार तत्पर हैं। कोई परेशानी ना हो इसके लिए लगातार काम कर रहे हैं। वहीं जनता दर्शन भी लगातार चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जुलाई 23, 2026

Punjab News

जुलाई 23, 2026

Arvind Kejriwal

जुलाई 23, 2026

 Punjab News

जुलाई 23, 2026

कल का मौसम 24 July 2026

जुलाई 23, 2026

Jharkhand News

जुलाई 23, 2026