---Advertisement---

‘बीज से बाजार’ तक…’ 12 सालों में मोदी सरकार ने अन्नदाताओं को दी नई पहचान, CM Yogi Adityanath ने ट्वीट कर जताई खुशी, जानें पूरी डिटेल

CM Yogi Adityanath: गत 12 सालों में केंद्र सरकार द्वारा करोड़ों अन्नदाताओं के लिए चलाए जा रहे योजना पर यूपी के सीएम ने खुशी जाहिर की है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 11, 2026 2:22 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के पहले प्रधानमंत्री बच चुके है जो इतने दिनों तक लगातार पीएम पद पर कायम है। गौतलब है कि इन 12 सालों में भारत ने कई नए कीर्तिमान हासिल किए है। चाहे वह आत्मनिर्भर भारत हो या फिर आर्थिक ताकत हो, हर क्षेत्र में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है।

इसी बीच उत्तर प्रदेश के CM Yogi Adityanath ने अन्नदाताओं को मिल रहे फायदे को लेकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। गौरतलब है कि केंद्र सरकार की तरफ से कई तरह की योजना चलाई जा रही है, जिससे करोड़ों किसानों को आर्थिक लाभ के साथ-साथ जबरदस्त फायदा पहुंच रहा है।

किसानों को नया आत्मविश्वास प्रदान किया है – CM Yogi Adityanath

बता दें कि CM Yogi Adityanath ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश के अन्नदाता किसान के जीवन में सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि के नए अध्याय जुड़े हैं। ‘बीज से बाजार’ तक किसान को केंद्र में रखकर बनाई गई नीतियों ने कृषि को नई शक्ति और किसानों को नया आत्मविश्वास प्रदान किया है।

पीएम-किसान सम्मान निधि ने आर्थिक संबल दिया, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना ने सुरक्षा का भरोसा जगाया, पीएम-कुसुम ने ऊर्जा आत्मनिर्भरता का मार्ग प्रशस्त किया और ई-नाम जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्मों ने किसानों को नए अवसरों और बाजारों से जोड़ा है। अन्नदाता बंधुओं के उत्कर्ष को समर्पित ये गौरवशाली 12 वर्ष ‘किसान समृद्धि से राष्ट्र समृद्धि’ की ऐतिहासिक यात्रा के साक्षी हैं”।

केंद्र सरकार की तरफ से शुरू की गई ये योजनाएं

बता दें कि केंद्र सरकार की तरफ से अन्नदाताओं के लिए कई प्रकार की योजनांए शुरू की गई है। जिससे करोड़ों किसानों को फायदा पहुंच रहा है। अगर योजनाओं की बात करें तो –

  • किस्सान सम्मान निधि योजना- इस योजना के तहत किसानों को साल में 6000 रूपये की आर्थिक सहायता दी जाती है।प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना – इस योजना के तहत प्राकृतिक आपदा, बाढ़, सूखा, ओलावृष्टि, कीट और रोगों से फसल को नुकसान होने पर किसानों की मदद की जाती है।
  • किसान क्रेडिट कार्ड – बता दें कि इस योजना के तहत किसानों को कम ब्याज पर लोन दिया जाता है।
  • पीएम कुसुम योजना।
  • मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना।
  • प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना।

इसके अलावा भी बड़ी संख्या में किसानों के लिए योजनाएं चलाई जा रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

हरपाल सिंह चीमा

अक्टूबर 28, 2026

Punjab News

अक्टूबर 28, 2026

Rashifal 29 October 2026

अक्टूबर 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 28, 2026

Rain Alert 29 October 2026

अक्टूबर 28, 2026

CM Hemant Soren

अक्टूबर 28, 2026