---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर यूपी सरकार दिव्यांगजनों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन के लिए कर रही निरंतर कार्य, सीएम योगी ने कही दिल छू लेने वाली बात

CM Yogi Adityanath: बुधवार को विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'आइए, हम सभी दिव्यांगजनों के कल्याण, सम्मान व उन्हें समान अवसर प्रदान करने हेतु प्रतिबद्ध हों।'

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 3, 2025 1:31 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: विश्व दिव्यांग दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने दिव्यांगजनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स यानी ट्विटर पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘नर सेवा-नारायण सेवा के भाव के साथ यूपी सरकार दिव्यांगजनों के उत्थान, स्वावलंबन एवं उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस हम सभी को सशक्त, समावेशी और संवेदनशील समाज के निर्माण की प्रेरणा प्रदान करता है। आइए, हम सभी दिव्यांगजनों के कल्याण, सम्मान व उन्हें समान अवसर प्रदान करने हेतु प्रतिबद्ध हों।’

CM Yogi Adityanath बोले- ‘दिव्यांगजन को थोड़ा भी संबल मिला तो वह अपने सामर्थ्य से…’

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर बुधवार को लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘दुनिया के अंदर अनेक ऐसे उदाहरण हैं, जहां पर दिव्यांगजन को थोड़ा भी संबल मिला तो वह अपने सामर्थ्य से, अपनी शक्ति से काफी कुछ सकते हैं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘भारत की मनीषा और ऋषि परंपरा ने कभी भी शारीरिक बनावट को व्यक्ति की सामर्थ्य को आंकने का माध्यम नहीं बनाया। चित्रकूट धाम मंडल में हमारे मंडलायुक्त दृष्टिबाधित हैं, लेकिन मंडलायुक्त के रूप में कार्य कर रहे हैं।’

’11 लाख से ज्यादा दिव्यांगजनों को आज हम पेंशन की सुविधा का लाभ दे रहे’- सीएम योगी आदित्यनाथ

आपकी जानकारी में इजाफा करने के लिए बता दें कि अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस हर साल 3 दिसंबर को मनाया जाता है। इस दिन को खास तौर पर विकलांग लोगों के साथ होने वाले भेदभाव और गलत व्यवहार को खत्म करने के लिए मनाया जाता है। इस बार के विश्व दिव्यांग दिवस के लिए एक खास थीम रखी गई है। “विकलांग समावेशी समाजों को आगे बढ़ाना” ताकि सभी को लेकर सामाजिक उन्नति की जा सके। इस बार की थीम का मकसद दिव्यांग लोगों को समाज, नीतियां, स्थितियां और वातावरण अगर उनके अनुकूल हो तो प्रगति में उनकी भूमिका समान होने की संभावना है।

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘पीएम मोदी द्वारा दिया गया ‘दिव्यांगजन’ शब्द, सम्मान व एक ‘नए भारत’ की सोच का प्रदर्शन करता है। 11 लाख से अधिक दिव्यांगजनों को आज हम पेंशन की सुविधा का लाभ दे रहे हैं।’

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 23, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 23, 2026

Election Commission

अक्टूबर 23, 2026

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 23, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 23, 2026