---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर यूपी सरकार महिलाओं की आर्थिक सशक्तीकरण को दे रही नई गति, जानें खबर

CM Yogi Adityanath: इंटरनेशनल महिला दिवस 2026 के मौके पर यूपी सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण को नई रफ्तार प्रदान कर रही है। महिलाएं नवाचार और स्टार्टअप के माध्यम से आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 8, 2026 1:42 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में प्रदेश काफी तेजी से बदल रहा है। बीजेपी यानी भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार समाज के हर वर्ग को बराबरी के साथ प्रदेश के विकास में भागीदार बना रही है। साथ ही महिलाओं की तरक्की के लिए भी यूपी सरकार लगातार कई कल्याणकारी योजनाएं लागू कर रही है। ताकि राज्य की सभी महिलाओं को भी विकास में समानता के साथ शामिल किया जा सके। रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर यूपी सरकार ने महिला आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में कदम बढ़ाया है।

CM Yogi Adityanath की अगुवाई में महिलाएं आर्थिक सशक्तीकरण की ओर बढ़ा रही कदम

यूपी सरकार ने रविवार को बताया, ‘उत्तर प्रदेश में महिला उद्यमिता को नई गति मिल रही है। महिलाएं नवाचार और स्टार्टअप के माध्यम से आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही हैं। प्रदेश में 9600 से अधिक महिला संचालित स्टार्टअप्स सक्रिय हैं, जो टेक्नोलॉजी, एग्रीटेक, हेल्थकेयर और सेवा क्षेत्रों में लगभग 30% की वृद्धि दर के साथ नवाचार और समावेशी विकास को नई दिशा दे रहे हैं।’

इसके अलावा, यूपी सरकार ने बताया, ‘ब्रज क्षेत्र भारत की आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिक परंपरा का अत्यंत महत्वपूर्ण केंद्र है। यहां की परंपरा और श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान करते हुए ब्रज क्षेत्र के विकास के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है।’

सरकार ने आगे बताया, ‘ब्रज क्षेत्र में तीर्थ स्थलों के संरक्षण के साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, आधारभूत ढांचे के विकास और सांस्कृतिक विरासत के संवर्धन को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि ब्रज क्षेत्र की पहचान और अधिक सुदृढ़ हो।’

सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- ‘आज हमारे पास 12 फॉरेंसिक लैब हैं’

उधर, पिछले दिनों यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ में आयोजित क्यूआरटी वाहनों के फ्लैग ऑफ कार्यक्रम में कहा, ‘विकास की पहली शर्त होती है, सुरक्षा। उत्तर प्रदेश पुलिस ने वह करके दिखाया है। आपातकालीन स्थिति में जितनी त्वरित कार्रवाई होगी, वह कार्रवाई ट्रस्ट में बदलती है और वह ट्रस्ट ही ट्रांसफॉर्मेंशन का कारण बनता है। आज हमारे पास 12 फॉरेंसिक लैब हैं। भारत का वर्ल्ड क्लास फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट भी यूपी के पास है।’

उन्होंने आगे कहा, ‘सेफ यूपी समृद्ध यूपी की परिकल्पना को और सुदृढ़ करने हेतु आज लखनऊ में होंडा इंडिया फाउंडेशन और यूपी पुलिस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सहभाग कर 50 क्यूआरटी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यूपी सरकार और यूपी पुलिस जीरो टॉलरेंस-जीरो करप्शन की नीति के अंतर्गत पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उत्तर प्रदेश पुलिस बल से जुड़े हमारे सभी बहादुर जवानों एवं होंडा इंडिया फाउंडेशन को हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएं।’

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मई 15, 2026

Punjab News

मई 15, 2026

Punjab News

मई 15, 2026

Punjab News

मई 15, 2026

Rashifal 16 May 2026

मई 15, 2026

कल का मौसम 16 May 2026

मई 15, 2026