---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: महाशिवरात्रि के अवसर पर यूपी सीएम ने सभी श्रद्धालुओं को दी बधाई, बोले- ‘साधकों की साधना एवं श्रद्धालुओं के मनोरथ पूर्ण हों’

CM Yogi Adityanath: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं दी। सीएम ने कहा कि देवाधिदेव महादेव एवं पुण्य प्रदायिनी मां गंगा की कृपा सभी भक्तों पर बनी रहे।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 15, 2026 11:19 पूर्वाह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सभी भक्तों को बधाई दी। सीएम योगी ने अपनी एक्स यानी ट्विटर पोस्ट में लिखा, ‘देवाधिदेव महादेव की उपासना को समर्पित ‘महाशिवरात्रि’ के पावन स्नान पर्व पर आज तीर्थराज प्रयाग की त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाने हेतु पधारे सभी पूज्य साधु-संतों, धर्माचार्यों, कल्पवास के लिए पधारे साधकों एवं श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन। देवाधिदेव महादेव एवं पुण्य प्रदायिनी माँ गंगा की कृपा सभी भक्तों पर बनी रहे, साधकों की साधना एवं श्रद्धालुओं के मनोरथ पूर्ण हों, यही प्रार्थना है। हर हर महादेव।’

CM Yogi Adityanath ने कई क्षेत्रों के विकास के लिए जारी की राशि

बीजेपी के सीनियर लीडर और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बीते दिन प्रदेश के पर्यटन स्थलों के विकास 500 करोड़ रुपये की राशि जारी की। यूपी सरकार ने अयोध्या में विकास को रफ्तार देने के लिए 150 करोड़ रुपये की राशि का प्रावधान किया। इसके साथ ही वाराणसी में भी विकास परियोजनाओं को पूरा करने के लिए 100 करोड़ रुपये जारी किए। सीएम योगी की अगुवाई में बीजेपी यानी भारतीय जनता पार्टी की सरकार उत्तर प्रदेश को आस्था, पर्यटन और प्रगति का नया संगम बना रही है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर की जनता को दी नई सौगात

वहीं, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश के सभी गांवों तक अब बिजली पहुंच चुकी है। साथ ही ग्रामीण विद्युतीकरण को विकास की बुनियाद बनाते हुए योजनाबद्ध तरीके से हर घर तक बिजली पहुंचाने का लक्ष्य पूरा किया गया है। इसके अलावा, सीएम योगी ने बीते दिन गोरखपुर की जनता को नई सौगात दी। सीएम ने कहा. ‘2 करोड़ 46 लाख रुपये की लागत से यह कल्याण मण्डपम् बना है और गोरखपुर विकास प्राधिकरण ने इसे बनाया है। इसमें 2 करोड़ रुपये मैंने विधायक निधि से दिए हैं और 46 लाख रुपये विकास प्राधिकरण की निधि से लगा है।’ सीएम ने कहा, ‘विकास कैसे होता है, गोरखपुर उसका मॉडल बन चुका है। विकास कैसे होना चाहिए, उत्तर प्रदेश आज उस दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में तेजी से आगे बढ़ रहा है।’

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lucknow Viral Video

फ़रवरी 15, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 15, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 15, 2026

Mumbai Viral Video

फ़रवरी 15, 2026

India AI Impact Summit 2026

फ़रवरी 15, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 15, 2026