CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश बढ़ते एच1एन1 मामले को लेकर यूपी सरकार पूरी तरह से सजग है। इसी बीच प्रदेश के मुखिया CM Yogi Adityanath ने अधिकारियों के साथ बैठक की, साथ ही जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए है। मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि बच्चों, गर्भवती महिलाओं, 65 वर्ष से अधिक आयु के लोगों और पहले से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों पर विशेष ध्यान दिया जाए।
बता दें कि देशभर में एच1एन1 के मामले में लगातार तेजी देखी जा रही है। इसी को ध्यान में में रखते हुए सीएम योगी ने समीक्षा बैठक की। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।
एच1एन1 को लेकर CM Yogi Adityanath ने की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री कार्यालय ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी गेते हुए लिखा कि “CM Yogi Adityanath
जी ने आज प्रदेश में इन्फ्लुएंजा-ए (एच1एन1) एवं सीजनल इन्फ्लुएंजा की स्थिति की समीक्षा करते हुए रोकथाम एवं उपचार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि इन्फ्लुएंजा-ए (एच1एन1) की जांच सभी जिला अस्पतालों, सीएचसी, पीएचसी, मेडिकल कॉलेजों सहित सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में निःशुल्क कराई जाए।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी ने आज प्रदेश में इन्फ्लुएंजा-ए (एच1एन1) एवं सीजनल इन्फ्लुएंजा की स्थिति की समीक्षा करते हुए रोकथाम एवं उपचार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि इन्फ्लुएंजा-ए (एच1एन1) की जांच सभी जिला अस्पतालों, सीएचसी, पीएचसी, मेडिकल कॉलेजों… pic.twitter.com/r240feXi06
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) September 2, 2026
अधिक मामलों वाले जिलों में निगरानी और उपचार व्यवस्था को और मजबूत किया जाए तथा अस्पतालों में दवा, जांच और आइसोलेशन की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री जी ने गंभीर मरीजों के लिए अलग आईसीयू वार्ड तैयार करने तथा एच1एन1 की रोकथाम और उपचार के संबंध में विस्तृत गाइडलाइन जारी करने के निर्देश दिए”।
बच्चों, गर्भवती महिलाओं को लेकर सीएम योगी का खास निर्देश
बैठक में CM Yogi Adityanath ने आगे कहा कि “मुख्यमंत्री जी ने कहा कि Teleconsultation व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जाए और जहां भी मामलों में बढ़ोतरी हो रही है, वहां निगरानी बढ़ाने के साथ तत्काल आवश्यक चिकित्सा व्यवस्थाएं की जाएं।मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि बच्चों, गर्भवती महिलाओं, 65 वर्ष से अधिक आयु के लोगों और पहले से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों पर विशेष ध्यान दिया जाए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि Teleconsultation व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जाए और जहां भी मामलों में बढ़ोतरी हो रही है, वहां निगरानी बढ़ाने के साथ तत्काल आवश्यक चिकित्सा व्यवस्थाएं की जाएं।
मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि बच्चों, गर्भवती महिलाओं, 65 वर्ष से अधिक आयु के लोगों और…
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) September 2, 2026
एएनएम, आशा एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों के सहयोग से सघन जांच अभियान चलाकर संभावित मरीजों की पहचान की जाए। मुख्यमंत्री जी ने अस्पतालों में इन्फ्लुएंजा जैसे लक्षण वाले मरीजों के लिए अलग काउंटर बनाने के निर्देश दिए”।







