---Advertisement---

CM Yogi Adityanath ने सद्गुरु रविदास जी महाराज की जयंती पर कोटि-कोटि नमन किया, बोले- उनके विचारों को आत्मसात कर समरस एवं विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनें

CM Yogi Adityanath: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सद्गुरु रविदास जी महाराज की जयंती पर कोटि-कोटि नमन किया। साथ ही माघी पूर्णिमा के पावन मौक पर सभी श्रद्धालुओं को बधाई दी।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 1, 2026 12:21 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुखिया यानी योगी आदित्यनाथ प्रदेश को विकसित प्रदेश बनाने की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं। साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ समय-समय पर समाज के सुधारकों और गुरुओं को याद कर उनके विचारों को अपनाने की सलाह अक्सर देते हैं। ऐसे ही रविवार को सीएम योगी ने सद्गुरु रविदास जी महाराज की पावन जयंती पर उन्हें याद करके नमन किया। सीएम ने एक्स यानी ट्विटर पर इस बाबत एक लंबा-चौड़ा पोस्ट भी किया।

CM Yogi Adityanath ने ‘सद्गुरु रविदास महाराज को याद कर किया नमन

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपनी पोस्ट में कहा, ‘सद्गुरु रविदास जी महाराज की पावन जयंती पर कोटि-कोटि नमन। सद्गुरु रविदास जी ने कर्म से सेवा, समरसता और समानता का जो संदेश दिया, वह आज भी हमें प्रेरित करता है। आज ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास, सबका विश्वास’ का जो संकल्प है, उसकी आत्मा गुरु रविदास जी की शिक्षाओं में है। आइए, उनके विचारों को आत्मसात कर समरस एवं विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनें।’

मालूम हो कि सद्गुरु रविदास जी महाराज के विचार आज भी काफी उपयोगी हैं। उनका मानना था कि पूरे विश्व में ऐसी व्यवस्था बनाई जाए, जहां पर सभी जरूरतमंदों को खाना मिले। पहनने के लिए कपड़े मिले और रहने के लिए घर मिले। एक ऐसे जहान की कल्पना, जहां पर सभी लोग एक बराबर हो। आपकी जानकारी में इजाफा करने के लिए बता दें कि सद्गुरु रविदास जी महाराज का जन्म माघ पूर्णिमा के दिन साल 1377 में हुआ था। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के सीर गोवर्धनपुर गांव में एक मध्यम वर्गीय परिवार में उनका जन्म हुआ। उनके पिता का नाम संतोख दास और माता का नाम कर्मा देवी (कलसा) था।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी श्रद्धालुओं को दी बधाई

उधर, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर सभी श्रद्धालुओं एवं प्रदेश वासियों को बधाई दी। सीएम योगी ने कहा, ‘पावन स्नान पर्व माघी पूर्णिमा की सभी श्रद्धालुओं एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई।प्रयागराज में आज आस्था, साधना एवं दिव्यता की पवित्र त्रिवेणी में पुण्य स्नान हेतु पधारे सभी पूज्य साधु-संतों, धर्माचार्यों, कल्पवास के लिए पधारे साधकों और श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन। माँ गंगा, माँ यमुना और माँ सरस्वती सभी साधकों की मनोकामना पूर्ण करें, यही प्रार्थना है। हर हर गंगे।’

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Budget 2026

फ़रवरी 1, 2026

Balochistan News

फ़रवरी 1, 2026

Budget 2026

फ़रवरी 1, 2026

AI Agent

फ़रवरी 1, 2026

Budget 2026

फ़रवरी 1, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 1, 2026