---Advertisement---

CM Yogi Adityanath ने लौह पुरुष ‘भारत रत्न’ सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर दी विनम्र श्रद्धांजलि, बोले- ‘उनके योगदान हम सभी के लिए प्रेरणाप्रद’

CM Yogi Adityanath: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लौह पुरुष 'भारत रत्न' सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर दी उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने उनके योगदान को सभी के लिए प्रेरणादायक बताया।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 15, 2025 11:47 पूर्वाह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: भारत के लौह पुरुष ‘भारत रत्न’ सरदार वल्लभ भाई पटेल की सोमवार को पुण्यतिथि है। इस दौरान उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने उन्हें याद करके विनम्र श्रद्धांजलि दी। सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स यानी ट्विटर पर लिखा, “उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक भारत की एकता और अखंडता के ‘शिल्पी’, लौह पुरुष ‘भारत रत्न’ सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! देश की आंतरिक सुरक्षा, स्वदेशी एवं किसानों के स्वावलंबन के साथ ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत, सुरक्षित भारत’ के निर्माण हेतु उनके अहर्निश योगदान हम सभी के लिए प्रेरणाप्रद हैं।”

CM Yogi Adityanath ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपनी एक अन्य एक्स पोस्ट में लिखा, “पूरा देश आज अखंड भारत के शिल्पी, लौह पुरुष, ‘भारत रत्न’ सरदार वल्लभ भाई पटेल जी का स्मरण कर रहा है। ‘सरदार साहब’ की पुण्यतिथि पर लखनऊ में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सहभाग कर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उनकी सूझबूझ के परिणामस्वरूप रक्तहीन क्रांति के माध्यम से जूनागढ़ व हैदराबाद, ये दोनों रियासतें भारत गणराज्य का हिस्सा बनीं। देश के प्रति उनकी सेवाएं और योगदान हम सभी के लिए एक चिरस्मरणीय अध्याय बन गया। सरदार पटेल की पावन स्मृतियों को नमन।”

देश सदैव लौह पुरुष, ‘भारत रत्न’ सरदार वल्लभ भाई पटेल का स्मरण करेगा- सीएम योगी आदित्यनाथ

सोमवार को यूपी की राजधानी लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, “वर्तमान भारत का जो स्वरूप है, उसके शिल्पी के रूप में देश सदैव लौह पुरुष, ‘भारत रत्न’ सरदार वल्लभ भाई पटेल जी का स्मरण करेगा।” सीएम योगी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर उनके द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की। साथ ही भारत की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने वाली दूरदर्शिता पर भी जोर दिया। सीनियर बीजेपी लीडर ने ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत, सुरक्षित भारत’ के संकल्प को एक बार फिर दोहराया। साथ ही सरदार वल्लभ भाई पटेल के अहर्निश योगदान को सभी के लिए प्रेरणादायक बताया।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026