CM Yogi Adityanath: यूपी विधानसभा चुनाव में महज कुछ ही महीनों का समय बच गया है। जिसे देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुखिया CM Yogi Adityanath ताबड़तोड़ एक्शन में नजर आ रहे है। वहीं आज सीएम योगी ने पीलीभीत और मुरादाबाद के लोगों को बड़ी सौगात दी है। माना जा रहा है कि इससे इन दोनों जिलों का कायाकल्प होगा। रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। बता दें कि इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित किया और बताया कि कैसे राज्य तेजी से विकास की और अग्रसर हो रहा है। हर क्षेत्र में कैसे लोगों को फायदा पहुंच रहा है।
CM Yogi Adityanath ने दी बड़ी सौगात
उत्तर प्रदेश के CM Yogi Adityanath ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “पीलीभीत और मुरादाबाद में आज विकास, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प को नई गति प्राप्त होगी। पीलीभीत के बरखेड़ा एवं बीसलपुर विधान सभा क्षेत्रों में ₹569 करोड़ से अधिक लागत की 66 तथा मुरादाबाद नगर, मुरादाबाद देहात एवं कुंदरकी विधान सभा क्षेत्रों सहित नगर निगम एवं मुरादाबाद विकास प्राधिकरण की ₹365 करोड़ से अधिक लागत की 63 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया जाएगा।
पीलीभीत और मुरादाबाद में आज विकास, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प को नई गति प्राप्त होगी।
पीलीभीत के बरखेड़ा एवं बीसलपुर विधान सभा क्षेत्रों में ₹569 करोड़ से अधिक लागत की 66 तथा मुरादाबाद नगर, मुरादाबाद देहात एवं कुंदरकी विधान सभा क्षेत्रों सहित नगर निगम एवं मुरादाबाद विकास…
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 29, 2026
साथ ही, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए जाएंगे। दानवीर भामाशाह जी की जयंती पर आयोजित ‘व्यापारी कल्याण दिवस’ के अवसर पर व्यापारी बंधुओं का सम्मान भी किया जाएगा”।
जनसभा को संबोधित करते हुए क्या बोले सीएम योगी
उत्तर प्रदेश के CM Yogi Adityanath ने बरखेड़ा और बीसलपुर विधानसभा क्षेत्रों में 569 करोड़ रुपये की लागत वाली 66 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि “आज इन ज़िलों को लगभग 600 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट मिल रहे हैं।
#WATCH | Pilibhit: Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath inaugurated and laid the foundation stone for 66 development projects worth Rs 569 crore in the Barkhera and Bisalpur assembly constituencies.
He says, “Today, projects worth nearly Rs 600 crore are being received by these… pic.twitter.com/zcOrT8ABeI
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 29, 2026
मैं उन हिंदुओं, बौद्धों और जैनियों को फिर से बसाने और नागरिकता देने के लिए सभी को बधाई देता हूँ, जिन्हें 55-56 साल पहले बांग्लादेश से निकाल दिया गया था और जो पीलीभीत में आकर बस गए थे। यह इन लोगों के लिए एक नया जीवन है। सर्टिफिकेट मिलने के बाद, उन्हें अब बाहरी नहीं कहा जा सकता। यह काम प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने किया है”।
