---Advertisement---

आंधी-तूफान और ओलावृष्टि के साथ आकाशीय बिजली से आई आपदा से ऐसे निपटेंगे CM Yogi Adityanath, राहत कार्य के लिए जानें क्या है प्लान

CM Yogi Adityanath: बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि और आंधी तूफान ने राज्य में अफरा तफरी मजा दी। ऐसे में सीएम इससे निपटने के लिए किस तरह से तैयारी कर रहे हैं। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 15, 2026 12:48 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश में आंधी बारिश और बिजली गिरने की वजह से जान माल की काफी क्षति हुई है और इसकी वजह से अफरा तफरी मची हुई है। इस प्राकृतिक आपदा ने कई घर को तबाह कर दिया लेकिन इस सब के बीच राज्य के लोगों के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ हर संभव मदद की प्रयास करने वाले हैं। योगी आदित्यनाथ के ऑफिस से इस बात की जानकारी दी गई कि आखिर मुआवजे के लिए किस हद तक कार्य किया जा रहा है। आइए जानते हैं कैसे इस मुश्किल समय में सीएम योगी आदित्यनाथ अपने जनता के लिए खड़े हैं।

आंधी-तूफान, ओलावृष्टि तथा आकाशीय बिजली से आई आपदा पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिए निर्देश

इस बारे में जानकारी देते हुए योगी आदित्यनाथ ऑफिस x चैनल से बताया गया कि उत्तर प्रदेश सरकार वासियों की सेवा एवं सुरक्षा हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज ने विभिन्न जनपदों में आंधी-तूफान, ओलावृष्टि तथा आकाशीय बिजली से आई आपदा के दृष्टिगत राहत कार्य तेजी से संचालित किए जाने के निर्देश आज संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।

CM Yogi Adityanath देंगे मुआवजे के तौर पर इतनी राशि

महाराज जी ने कहा है कि आपदा प्रभावित जनपदों के प्रभारी मंत्री अपने प्रभार वाले जनपदों में तत्काल पहुंचकर राहत कार्यों का अनुश्रवण करते हुए इनका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कराएं।मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज ने बिजली, पेयजल और स्वास्थ्य सेवाओं के प्राथमिकता के आधार पर सुचारु संचालन सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए हैं। महाराज जी ने प्रभावित परिवारों को अविलंब सहायता, घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था एवं आपदा में दिवंगत व्यक्तियों के परिजनों को 04-04 लाख की अनुमन्य सहायता राशि तत्काल प्रदान करने के भी निर्देश दिए हैं।

ऐसे में निश्चित तौर पर आपदा से प्रभावित लोगों के लिए यह राहत की खबर है क्योंकि उत्तर प्रदेश की सरकार उनके साथ खड़ी है। परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा कर दी है। यह कहीं ना कहीं राज्य को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ की जिम्मेदारी को दिखाने के लिए काफी है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 15, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 15, 2026

Donald Trump

मई 15, 2026

Petrol-Diesel Price Hike

मई 15, 2026

Rashifal 15 May 2026

मई 14, 2026

कल का मौसम 15 May 2026

मई 14, 2026