---Advertisement---

CM Yogi Adityanath की अगुवाई में हुई विस्तारित मंत्रिमंडल की पहली बैठक, सीएम ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश; बोले- ‘मंत्रीगण सप्ताह में कम से कम एक दिन…’

CM Yogi Adityanath: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में विस्तारित मंत्रिमंडल की पहली बैठक में सभी मंत्रियों से खास अपील करते हुए जनता के समक्ष उदाहरण पेश करने को कहा।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 14, 2026 3:04 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश में हाल ही में मंत्रिमंडल विस्तार हुआ है। ऐसे में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लखनऊ में विस्तारित मंत्रिमंडल की पहली बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में यूपी मुखिया ने कई अहम निर्देश जारी किए। यूपी मंत्रिमंडल की बैठक में सीएम योगी ने मितव्ययिता, ऊर्जा संरक्षण और उत्तरदायी कार्यसंस्कृति को बढ़ावा देने हेतु महत्वपूर्ण निर्देश दिए। साथ ही बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ईंधन बचाने की अपील पर जोर देते हुए सीएम ने यूपी के सभी मंत्रीगणों से विशेष अपील की।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने समस्त मंत्रीगणों से खास अपील

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘ईंधन संरक्षण केवल आर्थिक आवश्यकता नहीं, बल्कि राष्ट्रीय दायित्व है। उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल स्वयं आदर्श प्रस्तुत करे और मंत्रीगण सप्ताह में कम से कम एक दिन मेट्रो, बस, ई-रिक्शा, कारपूलिंग अथवा अन्य सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें। वाहन फ्लीट में 50 प्रतिशत तक कटौती, अगले छह माह तक विदेश यात्राओं से परहेज तथा शासन में डिजिटल और हाइब्रिड कार्यसंस्कृति को प्रोत्साहित करें।’

बीजेपी यानी भारतीय जनता पार्टी के सीनियर लीडर और यूपी के सीएम ने कहा, ‘शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली अधिक अनुशासित, संवेदनशील और जवाबदेह होनी चाहिए। सचिवालय एवं निदेशालयों में एयरकंडीशनर का तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रखने, प्राकृतिक प्रकाश के अधिकतम उपयोग तथा आवश्यकता-आधारित विद्युत उपभोग सुनिश्चित होनी चाहिए।’

सीएम योगी आदित्यनाथ ने ‘वर्क फ्रॉम होम’ व्यवस्था को बढ़ाने पर दिया जोर

लखनऊ में विस्तारित मंत्रिमंडल की पहली बैठक के दौरान यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘सार्वजनिक परिवहन, रेल यात्रा, कारपूलिंग और ‘वर्क फ्रॉम होम’ व्यवस्था को प्रोत्साहित करने के साथ अंतरजनपदीय बैठकों एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों को अधिकाधिक हाइब्रिड मोड में आयोजित किए जाने पर बल दिया। सौर ऊर्जा, इलेक्ट्रिक वाहन, पीएनजी उपयोग और पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली को जनआंदोलन का स्वरूप बनाएं।’

नई मंत्रिमंडल बैठक में सीएम ने आगे कहा, ‘स्थानीय उत्पादों, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने पर बल दिया जाना चाहिए। एलपीजी के स्थान पर पीएनजी उपयोग और आयातित वस्तुओं के न्यूनतम उपयोग करें। शादी-विवाह एवं सामाजिक आयोजनों में घरेलू स्थलों को प्राथमिकता दी जाए तथा उत्तर प्रदेश में निर्मित उत्पादों का उपहार या भेंट में उपयोग किया जाए।’

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 25, 2026

Rashifal 26 August 2026

अगस्त 25, 2026

Vande Bharat Train

अगस्त 25, 2026

कल का मौसम 26 August 2026

अगस्त 25, 2026

Rain Alert 26 August 2026

अगस्त 25, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 25, 2026