---Advertisement---

CM Yogi Adityanath की अगुवाई में UP ने रूफटॉप सोलर स्थापना में देशभर में बनाया नया कीर्तिमान, लखनऊ ने हासिल किया खास मुकाम; जानें पूरी खबर

CM Yogi Adityanath: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' तेजी से आगे बढ़ रही है। रूफटॉप सोलर स्थापना के मामले में यूपी ने देशभर में पहला स्थान हासिल किया है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 13, 2026 3:17 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बुलेट की रफ्तार से प्रगति की ओर अग्रसर है। राज्य की डबल इंजन की सरकार ने बीते 9 वर्षों में जनता के हित के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया है। बीजेपी यानी भारतीय जनता पार्टी की सरकार लगातार समाज के वंचितों और पिछड़े वर्ग के लोगों की भलाई के लिए कार्य कर रही है। ऐसे में ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ ने यूपी को एक नई पहचान दिला दी है। इस स्कीम के जरिए प्रदेश निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में तेजी से बढ़ रही है ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’

यूपी सरकार ने बताया है कि सीएम योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के तहत रूफटॉप सोलर स्थापना में देशभर में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। स्वच्छ ऊर्जा, ऊर्जा आत्मनिर्भरता और हरित विकास के पथ पर उत्तर प्रदेश निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। साथ ही लखनऊ देश की नंबर वन सोलर सिटी बन गया है। प्रदेश में अब तक 5.20 लाख से ज्यादा रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन हो चुके हैं। साथ ही राज्य में रोजाना 2000 से सोलर संयंत्र स्थापित हो रहे हैं।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के तहत घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाकर बिजली बिल कम करने और हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का लक्ष्य रखा गया है। यह केंद्र सरकार की बड़ी रूफटॉप सोलर योजना है, जिसे यूपी में भी तेजी से लागू किया जा रहा है। इस स्कीम से राज्यवासियों को कई तरह के लाभ मिलते हैं। 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली का लाभ, बिजली बिल में भारी कमी, अतिरिक्त बिजली ग्रिड में बेचकर कमाई का मौका और पर्यावरण संरक्षण और सौर ऊर्जा को बढ़ावा समेत कई अन्य फायदे भी मिलते हैं।

इस योजना के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ दे रहे सब्सिडी की सुविधा

गौरतलब है कि सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली यूपी सरकार ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के तहत लोगों को सब्सिडी भी प्रदान करती है। योजना के अंतर्गत 1kW सोलर सिस्टम पर 30000 रुपये तक, 2kW सिस्टम पर 60000 रुपये और 3kW या उससे अधिक 78000 रुपये तक की सब्सिडी दी जाती है। वहीं, इस योजना की पात्रता की बात करें, तो यूपी सरकार की इस स्कीम का लाभ उठाने के लिए आवासीय बिजली कनेक्शन होना जरूरी है। घर की छत पर सोलर पैनल लगाने की जगह होनी चाहिए। साथ ही आवेदनकर्ता का बैंक खाता और बिजली कनेक्शन लिंक होना चाहिए।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jharkhand Protest

अगस्त 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026