---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: एक्सप्रेसवे के मामले में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान, सबसे ज्यादा एक्सप्रेसवे बनाने वाला बना राज्य, समझे इसके मायन

CM Yogi Adityanath: विकास के मामले में यूपी ने देश के कई राज्यों को पीछे छोड़ दिया है। साथ ही एक्सप्रेसवे का तेजी से निर्माण किया जा रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 12, 2026 3:50 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: विकास के मामले में उत्तर प्रदेश ने देश के कई राज्यों को पीछे छोड़ दिया है। यूपी में एक्सप्रेसवे का तेजी से निर्माण किया जा रहा है, जो एक दूसरे राज्य से कनेक्टिविटी बढ़ा रहा है। गौरतलब है कि CM Yogi Adityanath की अगुवाई में राज्य में शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक और रोजगार से लेकर व्यवसाय तक, हर क्षेत्र में तेजी से विकास किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक राज्य में 9 एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है या उनका संचालन जारी है, जो अपने आप में एक नया कीर्तिमान है। चलिए आपको बताते है कुछ एक्सप्रेसवे के खासियत।

एक्सप्रेसवे के मामले में उत्तर प्रदेश का नया कीर्तिमान

बता दें कि उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे के मामले में नंबर वन बन चुका है। अभी तक 2000 से अधिक किलोमीटर का एक्सप्रेसवे बन चुका है। कुछ का तो संचालन जारी है। अगर एक्सप्रेसवे की बात करें तो उसमे यमुना एक्सप्रेसवे – 165 किमी, नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे – 25 किमी, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे – 302 किमी, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे – 341 किमी, बुन्देलखण्ड एक्सप्रेसवे- 296 कि.मी, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे – ~91 किमी, गंगा एक्सप्रेसवे – ( 594) किलोमीटर है। वहीं लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का निर्माण जारी है। इसके अलावा कई प्रोजेक्ट की मंजूरी मिल चुकी है। गौरतलब है कि CM Yogi Adityanath की अगुवाई में राज्य तेजी से विकास कर रहा है, जिसका असर भी देखने को मिल रहा है। रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे है।

CM Yogi Adityanath की अगुवाई में राज्य रच रहा है इतिहास

बता दें कि CM Yogi Adityanath की अगुवाई में राज्य लगातार नए कीर्तिमान रच रहा है। एक्सप्रेसवे के अलावा यूपी में ही एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट यानि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन हो चुका है। वहीं 15 जून से फ्लाइटों का संचालन शुरू हो जाएगा। वहीं राज्य की अर्थव्यवस्था के लिए यह एयरपोर्ट एक गेमचेंजर साबित होने जा रहा है।

साथ ही इस एयरपोर्ट के शुरू होने से दिल्ली एयरपोर्ट का दवाब कम होगा। इसके साथ ही और कई एक्सप्रेसवे पर विचार किया जा रहा है, जो बिहार, हरियाणा और दिल्ली को कनेक्ट कर सके। हालांकि अभी तक इसे लेकर अधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Pan Masala Packaging

अगस्त 12, 2026

Jharkhand Protest

अगस्त 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026