---Advertisement---

Rain Alert 12 May 2026: तूफान के साथ रौद्र बारिश का डबल अटैक झेलने के लिए हो जाएं तैयार, दिल्ली-यूपी से लेकर हिमाचल तक तबाही का अलर्ट

Rain Alert 12 May 2026: देश के अलग-अलग हिस्सों में आखिर कहां बारिश होने वाली है और कहां तूफान का खतरा बताया गया है। आइए जानते हैं आपके लिए आईएमडी ने क्या अलर्ट दिया है। घर से निकलने से पहले अपने शहर का मौसम चेक करें।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 11, 2026 6:01 अपराह्न

Rain Alert 12 May 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rain Alert 12 May 2026: दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश तक एक बार फिर मौसम का रंग रूप बदलने वाला है। ऐसे में आपके शहर में भारी गर्मी पड़ने वाली है या फिर बारिश का दौर आपको राहत देने वाला है। इस सब को लेकर आइए जानते हैं आखिर कहां गर्मी से निजात मिलने वाली है और कहां बारिश का खतरा बताया गया है। आईएमडी ने कई शहरों के लिए अलर्ट जारी किया हैं और इस सबके बीच आपके शहर में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है। क्या है रेन अलर्ट 12 मई 2026 की स्थिति।

Rain Alert 12 May 2026 में दिल्ली की स्थिति

दिल्ली में रेन अलर्ट 12 मई 2026 की बात करें तो येलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के साथ-साथ गरज और तेज हवा के चलने की संभावना बताई गई है। इसके अलावा नोएडा, गाजियाबाद में भी मौसम खराब रहने की संभावना बताई गई है जहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की हवा चल सकती है।

यूपी में जानें क्या है रेन अलर्ट 12 मई 2026 का हाल

उत्तर प्रदेश में बारिश के हाल की बात करें तो बादल छाए रहेंगे। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में गरज चमक के साथ-साथ बिजली गिरने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे हवा की रफ्तार रहेगी और कुछ जगह पर बारिश हो सकती है।

बारिश के साथ ओले और तूफान से कहां है खतरा

रेन अलर्ट 12 मई 2026 के बाद करें उत्तर पश्चिम भारत के कुछ इलाकों में बिजली कड़कने और तेज हवाओं के साथ-साथ अलग जगह पर तूफान आने की संभावना बताई गई है वहीं जम्मू कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ उत्तराखंड में अलग-अलग जगह पर ओले पड़ने की संभावना जताई गई है। ऐसे में अगर आप घूमने जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो सावधान होने की जरूरत है।

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में क्या होगी बारिश 

इसके साथ ही राजस्थान गुजरात और पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में आने वाले दिनों में भयंकर लू चलने की संभावना बताई गई है। ट्रेन अलर्ट 12 में 2026 की बात करें तो पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पूर्वी राजस्थान में चमक के साथ बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना बताई गई है। इस दौरान 30 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने वाली है।

Rain Alert 12 May 2026 में देश के इन शहरों में खतरे का अलर्ट

आईएमडी की रिपोर्ट की बात करें तो पूर्वी राजस्थान में धूल बड़ी आंधी चलने की संभावना जताई गई है। वहीं असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा सहित देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने वाला है। इस लिस्ट में अंडमान निकोबार और झारखंड तक का नाम शुमार है। महाराष्ट्र से लेकर कर्नाटक, तमिलनाडु तक बारिश का मौसम बना रहेगा।

बिहार में बारिश की क्या है स्थिति

बिहार में मौसम के हाल की बात करें तो झारखंड से ट्रफ लाइनिंग गुजर रही है जिसकी वजह से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा सकती है। ऐसे में आंधी बारिश के साथ-साथ वज्रपात होने की आशंका बताई गई है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने वाली है।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

jharkhand Students Protest

अगस्त 11, 2026